Top Intraday Calls: RBI पॉलिसी घोषणा के दिन बाजार गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 34.98 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे 81407.06 के करीब नजर आया। वहीं निफ्टी 5.60 अंक या 0.02 प्रतिशत गिर कर 24745.30 के स्तर पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1231 शेयर बढ़े। जबकि 371 शेयर गिरे। निफ्टी पर डॉ रेड्डीज, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक और इटरनल के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में टाटा स्टील, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई लाइफ और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
