Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 365.40 अंक या 0.45 प्रतिशत ऊपर 82086.48 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 119.90 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़ कर 24973.10 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1387 शेयर बढ़े। जबकि 415 शेयर गिरे। निफ्टी पर पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एमएंडएम, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में इटरनल के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - ICICI Bank
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1465 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1480 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1460 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - HDFC AMC
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 4879 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 5000 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 4814 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T
आशीष बहेती ने आज के लिए इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी का स्टॉक पसंद आ रहा है। इसमें 3638 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3700 से 3770 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - HCL Tech
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए आईटी कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1662 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1755 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1642 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया आज का इंट्राडे स्टॉक - ICICI Prudential
चंदन तापड़िया ने आज के लिए इंश्योरेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 649 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 637 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 670 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T Finance
राजेश सातपुते ने आज के लिए फाइनेंस स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एलएंडटी फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 176 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 180 से 182 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 172 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)