Top Intraday Calls: आज 27 फरवरी के दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 214.21 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर 74816.33 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 60.80 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़ कर 22608.30 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1036 शेयर बढ़े। जबकि 546 शेयर गिरे। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एसबीआई लाइफ, बीपीसीएल और टेक महिंद्रा के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - JSW Steel
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें जेएसडब्ल्यू स्टील का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 974 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 990 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 970 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Ultratech Cement
राजेश सातपुते ने आज के लिए सीमेंट स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 10541 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Chola Finance
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में चोला फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 1428 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1500 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1394 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - United Breweries
आशीष बहेती ने आज के लिए ब्रुअरीज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि युनाइटेड ब्रुअरीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2062 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2100-2130 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2030 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Dr Reddy's
रचना वैद्य ने आज के लिए फार्मा कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ रेड्डीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1128 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1110-1100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1150 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finserv
अमित सेठ ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बजाज फिनसर्व का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1903 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1940 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1880 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)