Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 17 जनवरी को बाजार कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 248.44 अंक या 0.32 प्रतिशत नीचे 76794.38 के स्तर पर खुला। निफ्टी 80.95 अंक या 0.35 प्रतिशत गिर कर 23230.85 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 918 शेयर बढ़े। जबकि 706 शेयर गिरे। निफ्टी पर रिलायंस, हिंडाल्को, बीपीसीएल, सन फार्मा, एलएंडटी और नेस्ले इंडिया के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Macrotech Developers
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें मैक्रोटेक डेवलपर्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1161 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 1135 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - SRF
चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही एसआरएफ के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 2680 रुपये तक जा सकता है। इसमें 2585 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 2520 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Nalco
आशीष बहेती ने आज के लिए मेटल कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि नालको का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 200 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 204-207 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 196 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Siemens
राजेश सातपुते ने आज के लिए इंजीनिरिंग कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सीमेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5964 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 6100-6150 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5920 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - PB Fintech
शिल्पा राउत ने आज के लिए इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पीबी फिनटेक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1790 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1750-1730 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1825 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bharat Forge
प्रशांत सावंत ने आज के लिए इंजीनियरिंग और फोर्जिंग सेक्टर की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि भारत फोर्ज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1202 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1150 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1222 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)