Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 126.68 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 81245.28 के करीब नजर आया। वहीं निफ्टी 47.75 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़ कर 24766.35 के स्तर पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में लगभग 898 शेयर बढ़े। जबकि 856 शेयर गिरे। निफ्टी पर पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, एशियन पेंट, एचडीएफसी लाइफ और बीईएल टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहा। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, कोल इंडिया, अदाणी पोर्ट और टाइटन के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - MCX
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एमसीएक्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 7754 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 7650 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Max Financial
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में मैक्स फाइनेंशियल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 1558 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1610 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1534 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Cipla
आशीष बहेती ने आज के लिए फार्मा कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सिप्ला का स्टॉक पसंद आ रहा है। इसमें 1520 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1550 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया आज का इंट्राडे स्टॉक - Muthoot Finance
चंदन तापड़िया ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि मुथूट फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2630 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2720 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2580 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tech Mahindra
राजेश सातपुते ने आज के लिए आईटी स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टेक महिंद्रा का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1668 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1700 से 1720 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1645 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindustan Aeronautics
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए डिफेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 5087 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 5150 से 5230 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5040 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)