Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 126.68 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 81245.28 के करीब नजर आया। वहीं निफ्टी 47.75 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़ कर 24766.35 के स्तर पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में लगभग 898 शेयर बढ़े। जबकि 856 शेयर गिरे। निफ्टी पर पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, एशियन पेंट, एचडीएफसी लाइफ और बीईएल टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहा। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत में सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, कोल इंडिया, अदाणी पोर्ट और टाइटन के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
