Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 489.22 अंक या 0.62 प्रतिशत ऊपर 79042.42 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 120.00 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़ कर 23971.70 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1401 शेयर बढ़े। जबकि 327 शेयर गिरे। निफ्टी पर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ, इटरनल, एलएंडटी, बजाज ऑटो और ओएनजीसी के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Oracle Finance
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें ओरैकल फाइनेंस का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 8193 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 8150 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Chola Investment
आशीष बहेती ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि चोला इनवेस्टमेंट का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1600 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1630 से 1660 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - L&T Finance
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में एलएंडटी फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 167 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 170 से 175 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 162.90 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Delhivery
राजेश सातपुते ने आज के लिए कंज्यूमर स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डेल्हीवरी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 286 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 302 से 310 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 280 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finserv
चंदन तापड़िया ने आज के लिए फाइनेंस सेक्टर की कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बजाज फिनसर्व का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2055 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2140 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2010 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - CDSL
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सीडीएसएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1259 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1286/1320 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1242 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य आज का इंट्राडे स्टॉक - Paytm
रचना वैद्य ने आज के लिए पेमेंट बैंक कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पेटीएम का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 867 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 877 से 883 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 860 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)