आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन गुरूवार 14 नवंबर को बाजार बढ़त के साथ खुला। भारतीय सूचकांकों में मजबूती नजर आई। सेंसेक्स 127.95 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 77,818.90 पर खुला। निफ्टी 59.05 अंक या 0.25 प्रतिशत ऊपर 23618.05 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1008 शेयर बढ़े। जबकि 637 शेयर गिरे। निफ्टी पर आयशर मोटर्स, एमएंडएम, टाटा स्टील, हिंडाल्को, सन फार्मा और एशियन पेंट्स प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, एनटीपीसी, टाइटन और श्रीराम फाइनेंस प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज पर बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।