4 दिनों में सिर्फ 1 एक्सपर्ट ने पॉजिटिव रिटर्न देते हुए दिया 12% का रिटर्न, जानें आज कहां लगाया दांव

पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 11.5% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 1:13 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर जिसमें जोरदार मुनाफा हो सकता है

सितंबर महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते में 3 खिलाड़ी शेयर बाजार में खिलाड़ी नंबर वन के मुकाबले के लिए तैयार है। सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते हमारे साथ LKP Securities के रूपक डे, Sharekhan के गौरव रत्नापारखी और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ जुड़ गये हैं। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहे तो इनकी बताई कॉल्स पर अपनी सूझ-बूझ के साथ दांव लगाकर कमाई क सकते हैं।

KHILADI DAY- 4 RETURN

तीसरे दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.7% का निगेटिव रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर गौरव रत्नपारखी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.7% का निगेटिव रिटर्न दिया


तीसरे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 11.5% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

LKP Securities के रूपक डे का मुनाफा देनेवाला स्टॉकः BUY GRANULES

रूपक ने कहा कि इसमें 335 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 319 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का मुनाफा देनेवाला शेयरः BUY IDFC First Bank

गौरव ने इस स्टॉक में 48.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 47.2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 52 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुनाफा देने वाला स्टॉकः BUY Ultratech Cement

पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 6300 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6510 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 6220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Hot Stocks: सिप्ला, ज्योति लैब्स, राइट्स शार्ट टर्म में दे सकते हैं 23% का रिटर्न, जानें कैसे लगाएं दांव

LKP Securities के रूपक डे का मुनाफा देनेवाला स्टॉकः BUY GE Shipping

रूपक ने कहा कि इसमें 532 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 532 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 517 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।