Hot Stocks: सिप्ला, ज्योति लैब्स, राइट्स शार्ट टर्म में दे सकते हैं 23% का रिटर्न, जानें कैसे लगाएं दांव

आरबीआई पॉलिसी की घोषणा के बाद बाजार में जोश नजर आया है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी जबकि निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 12:36 PM
विज्ञान सावंत ने कहा कि Jyothy Labs के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे और इसमें 222 रुपये पर स्टॉप-लॉस लगाना चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RBI पॉलिसी के बाद बाजार में जोरदार तेजी नजर आई। फिलहाल निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। जबकि निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

    GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने इन तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि इसमें निवेश करने से 2-3 हफ्तों में 12 से 23 प्रतिशत तक रिटर्न कमाया जा सकता है।

    Cipla: Buy | LTP: Rs 1,115.85 | Stop-Loss: Rs 1,060 | Target: Rs 1,250 | Return: 12 percent


    सिप्ला के स्टॉक ने इस हफ्ते राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिखाया है। स्टॉक डेली चार्ट पर लगातार ऊपरी बोलिंगर बैंड के आसपास मंडरा रहा है। इससे ये संकेत मिलता है कि इसका भाव उतार-चढ़ाव के साथ ऊपर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।

    Share Market Live : ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, SGX निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे

    ओवरसोल्ड जोन में प्रवेश किए बिना डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 70 और 50 के स्तर के बीच घूम रहा है। इससे भी भाव में मजबूत मोमेंटम का पता चलता है।

    विज्ञान सावंत ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक का भाव 1,250 रुपये के स्तर तक बढ़ सकता है। इसमें स्टॉप-लॉस 1,060 रुपये पर लगाकर खरीदारी करनी चाहिए।

    RITES: Buy | LTP: Rs 323.90 | Stop-Loss: Rs 285 | Target: Rs 400 | Return: 23 percent

    राइट्स का शेयर फिलहाल अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। जिससे पता चलता है कि इसके भाव में पहले से ही मजबूत मोमेंटम हैं।

    इस वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट हुआ है जिससे बेक्रआउट की पुष्टि हो रही है। इसमें Bollinger band की स्थिति वोलैटिलिटी के साथ शेयर का भाव ऊपर चढ़ने का संकेत दे रही है।

    वीकली और डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआई 50 ​​अंक से ऊपर बना हुआ है जो स्टॉक में मजबूत मोमेंटम को दर्शा रहा है। विज्ञान ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करने से इसमें 400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसमें 285 रुपये स्टॉपलॉस होना चाहिए।

    HINDALCO और GUJARAT GAS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

    Jyothy Labs: Buy | LTP: Rs 188.30 | Stop-Loss: Rs 285 | Target: Rs 222 | Return: 18 percent

    इसके भाव में अपसाइड में बाउंस देखने को मिला है जिससे इसमें ऊपर की ओर ट्रेंड शुरू हो रहा है। डेली टाइम फ्रेम पर इसका भाव प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर हैं जिससे इसमें अपट्रेड की पुष्टि होती है।

    वीकली और डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआई 50 ​​अंक से ऊपर बना हुआ है। इससे स्टॉक में मजबूत मोमेंटम का पता चलता है।

    विज्ञान सावंत ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। हमारा मानना है कि इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें स्टॉप-लॉस 222 रुपये पर लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।