HINDALCO और GUJARAT GAS पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

CLSA ने HINDALCO पर निवेश राय देते हुए कहा नोवालिस के मुनाफे की चिंता से शेयर टूटा है जबकि Q2 में कमजोर प्रदर्शन को बाजार ने पचा लिया है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने GUJARAT GAS पर कहा कि ग्लोबल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट में मांग कमजोर नजर आ रही है और इस कंपनी के लिए आने वाली तिमाही मुश्किल भरी रह सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    CLSA की HINDALCO पर निवेश राय

    CLSA ने HINDALCO पर निवेश राय देते हुए कहा कि इसमें खरीदारी करने की सलाह होगी। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 525 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के बारे में आगे मांग को लेकर चिंता है। नोवालिस के मुनाफे की चिंता से शेयर टूटा है। हालांकि Q2 में कमजोर प्रदर्शन को बाजार ने पचा लिया है। लेकिन यदि मेटल के दाम बढ़ते हैं तो शेयर की री-रेटिंग होगी।


    Stocks to Watch Today: आज बाजार में हीरो मोटोकॉर्प, पंजाब नेशनल बैंक, रेल विकास निगम और अन्य स्टॉक्स दिखेगा एक्शन

    MORGAN STANLEY की GUJARAT GAS पर निवेश राय

    MORGAN STANLEY ने GUJARAT GAS पर निवेश राय देते हुए कहा कि उन्होंने इस शेयर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके साथ ही इसके शेयर का लक्ष्य 466 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें डिमांड को लेकर चिंता दिख रही है। ग्लोबल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट में मांग कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि इस कंपनी के लिए आने वाली तिमाही मुश्किल भरी रह सकती है। लिहाजा उन्हें गुजरात गैस के मुकाबले IGL ज्यादा पसंद आ रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।