Closing Bell : बाजार में चौतरफा तेजी, निफ्टी 276 अंक ऊपर और सेंसेक्स 1017 अंक चढ़कर हुआ बंद

RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद आज 2 महीने के निचले स्तर से बाजार में बाउंस बैक देखने को मिला और BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में चौतरफा खरीदारी नजर आई। बैंकिंग, मेटल, रियल्टी ऑटो, फार्मा, IT शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 3:46 PM
Closing Bell : बाजार में चौतरफा तेजी, निफ्टी 276 अंक ऊपर और सेंसेक्स 1017 अंक चढ़कर हुआ बंद

Closing Bell : RBI क्रेडिट पॉलिसी को बाजार ने सलामी दी। 2 महीने के निचले स्तर से बाजार में बाउंस बैक देखने को मिला। शानदार तेजी के साथ बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में उछाल नजर आया। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, मेटल, रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। ऑटो, फार्मा, IT शेयर बढ़त पर बंद हुए।

लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 1017 प्वाइंट चढ़कर 57,427 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 276 प्वाइंट चढ़कर 17,094 पर बंद हुआ। 12 शेयरों वाला निफ्टी बैंक 984 प्वाइंट चढ़कर 38,632 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 483 प्वाइंट चढ़कर 30,668 पर बंद होने में कामयाब रहा।

आज रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 81.34 रुपये/$ पर बंद होने में कामयाब रहा।


3.15pm

कल आयेंगे सितंबर के ऑटो बिक्री आंकड़े, सेल्स में इजाफा होने की उम्मीद

ऑटो कंपनियां कल सितंबर के बिक्री आंकड़ों का ऐलान करने जा रही है। इस महीने सेल्स में अच्छी बढ़त की उम्मीद है। त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण फेस्टिवल मांग से ऑटो बिक्री को सपोर्ट मिलेगा। वहीं सितंबर में 4-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान जताया गया है।

2.55 pm

बाजार में तेजी के बावजूद IGL और MGL के शेयर 5% से ज्यादा फिसले

कल से नेचुरल गैस के दाम बढ़ेंगे। माना जा रहा है कि नेचुरल गैस के दाम में 35 से 40% की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन भाव बढ़ने से पहले गैस कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सिटी गैस कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट नजर आई। बाजार में आज छाई तेजी के बावजूद IGL और MGL के शेयर 5% से ज्यादा फिसले

2.23 pm

ऑटो इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट उछला, मारुति, अशोक लीलैंड और हीरो मोटो 2% चढ़े

सितंबर में गाड़ियों की बिक्री के आंकड़ों से पहले ऑटो शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट उछला। ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स मारुति, अशोक लीलैंड और हीरो मोटो 2% चढ़े। इसके अलावा , बैंकिंग, NBFC, मेटल और फार्मा में जोरदार तेजी नजर आ रही है।

2.05 pm

बाजार में छाई हरियाली, निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों का उछाल, सेंसेक्स में 1100 अंकों की बढ़त

सात दिनों की लाली के बाद आज बाजार में हरियाली नजर आ रही है। निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिला जबकि सेंसेक्स में 1100 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी में खरीदारी देखी गई।

1.50 pm

एक्सपर्ट्स ने खिलाड़ी नंबर 1 में किन स्टॉक्स पर खेला दांव

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में आज LKP Securities के रूपक डे, Sharekhan के गौरव रत्नापारखी और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाया दांव

LKP Securities के रूपक डे का मुनाफा देनेवाला स्टॉकः BUY GRANULES

रूपक ने कहा कि इसमें 335 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 319 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का मुनाफा देनेवाला शेयरः BUY IDFC First Bank

गौरव ने इस स्टॉक में 48.25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 47.2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 52 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुनाफा देने वाला स्टॉकः BUY Ultratech Cement

पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 6300 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6510 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 6220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

1.28 pm

बैंकिंग, मेटल, रियल्टी शेयरों में तेजी, PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में अच्छी तेजी नजर आ रही है। सबसे ज्यादा रौनक पीएसयू बैंकिंग शेयरों में देखने को मिल रही है। आज PSU बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी होती हुई दिख रही है। बैंकिंग के अलावा मेटल, रियल्टी शेयरों की चमक भी बढ़ी है। वहीं ऑटो शेयरों ने भी अच्छी रफ्तार पकड़ी हैं और इनमें जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।

12.55 pm

सिप्ला, ज्योति लैब्स, राइट्स ये तीन स्टॉक्स शार्ट टर्म में दे सकते हैं 23% का रिटर्न

GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने इन तीन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि इसमें निवेश करने से 2-3 हफ्तों में 12 से 23 प्रतिशत तक रिटर्न कमाया जा सकता है।

Cipla में स्टॉक का भाव 1,250 रुपये के स्तर तक बढ़ सकता है। इसमें स्टॉप-लॉस 1,060 रुपये पर लगाकर खरीदारी करनी चाहिए।

RITES के स्टॉक में खरीदारी करने से इसमें 400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसमें 285 रुपये स्टॉपलॉस होना चाहिए।

Jyothy Labs के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें स्टॉप-लॉस 222 रुपये पर लगाना चाहिए।

12.20 pm

निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी, सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। जबक निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

12 pm

INDIA CEMENT के MP प्लांट की जल्द हो सकती है डील

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इंडिया सीमेंट के मध्यप्रदेश स्थित प्लांट को बेचने की कंपनी ने योजना बनाई है। इतना ही नहीं जल्द ही यह डील पूरी भी हो सकती है। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी के प्लांट को खरीदने की रेस में दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRATECH Cement) सबसे आगे चल रही है।

11.40 am

GUJARAT GAS पर मॉर्गन स्टैनली की खरीदारी की राय, टारगेट 466 रुपये

MORGAN STANLEY ने GUJARAT GAS पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके साथ ही इसके शेयर का लक्ष्य 466 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसमें डिमांड को लेकर चिंता दिख रही है। ग्लोबल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट में मांग कमजोर नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के लिए आने वाली तिमाही मुश्किल भरी रह सकती है। लिहाजा उन्हें गुजरात गैस के मुकाबले IGL ज्यादा पसंद आ रहा है।

11.01 am

RBI पॉलिसी को बाजार की सलामी, तेजी के साथ दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंचा

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। RBI पॉलिसी के बाद बाजार में जोरदार तेजी नजर आई। फिलहाल निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिल रही है।

10.55 am

हिंडाल्को पर CLSA की खरीदारी की राय

CLSA ने HINDALCO पर खरीदारी करने की सलाह होगी। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 525 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के बारे आगे मांग को लेकर चिंता है। नोवालिस के मुनाफे की चिंता से शेयर टूटा है। हालांकि Q2 में कमजोर प्रदर्शन को बाजार ने पचा लिया है। लेकिन यदि मेटल के दाम बढ़ते हैं तो शेयर की री-रेटिंग होगी।

10.30 am

RBI ने कहा हमारी प्राथमिकता महंगाई को काबू में करना

RBI Monetary Policy: दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की तरह रिजर्व बैंक ने भी महंगाई से निपटने के लिए आज फिर रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने आज रेपो रेट 50 बेसिस अंक यानी 0.50% बढ़ाकर 5.90% कर दिया है। पहले रेपो रेट 5.40% था।  इसकी वजह यह है कि इनफ्लेशन अब भी केंद्रीय बैंक के टारगेट से ज्यादा है। इसलिए RBI ने फिलहाल महंगाई को काबू में करने पर अपना फोकस बनाए रखा है।

इससे पहले रेपो रेट 5.40 फीसदी पर था। वृद्धि के बाद यह 5.90 फीसदी पर पहुंच गया, जो अप्रैल 2019 के बाद सबसे ज्यादा रेपो रेट है। इस साल मई से अब तक RBI रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ा चुका है। RBI यह स्पष्ट कर चुका है कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता महंगाई को काबू में करना है। अगस्त में रिटेल इनफ्लेशन फिर से 7 फीसदी पर पहुंच गया। जुलाई में इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली थी। तब यह 6.71 फीसदी था।

मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की तीन दिन की बैठक 28 सितंबर को शुरू हुई थी। और आज 30 सितंबर को RBI रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाया।

10.10 am

RBI ने दरों में की 0.50% बढ़ोतरी, रेपो रेट 5.40% से बढ़ाकर 5.90% किया

RBI ने दरों में 0.50% बढ़ोतरी की। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 5.40% से बढ़ाकर 5.90% किया। RBI क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा करते हुए गवर्नर ने कहा कि 6 में से 5 MPC सदस्य दर बढ़ोतरी के पक्ष में रहे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल माहौल के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर है। करेंसी, बॉन्ड, इक्विटी मार्केट में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। आरबीआई गवर्नर ने ये भी कहा कि कोविड और यूक्रेन संकट का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है।

9.50 am

आज बाजार में हीरो मोटोकॉर्प, पंजाब नेशनल बैंक, रेल विकास निगम के शेयरों में दिखेगा एक्शन, ये रही वजह

Hero MotoCorp

कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स (Zero Motorcycles) के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दे रही है। Zero Motorcycles कैलिफोर्निया (यूएसए) स्थित प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन बनाने वाली कंपनी है। इस समझौते के तहत दोनों मिलकर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनायेंगी। कंपनी के बोर्ड ने जीरो मोटरसाइकिल्स में 6 करोड़ डॉलर तक के इक्विटी निवेश को भी मंजूरी दी है।

Punjab National Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसीआईएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी तय कीमत पर बेचने का फैसला किया है। ARCIL में इसकी हिस्सेदारी अभी 10.01% है।

Rail Vikas Nigam

कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से समरलाकोटा से अचमपेटा जंक्शन तक 4 लेन के हाईवे के निर्माण का ठेका मिला है। इस ठेके की कीमत 408 करोड़ रुपये है।

9.30 am

आज अक्टूबर सीरीज के पहले दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स करीब 160 अंक नीचे कारोबार करता हुआ दिखा और निफ्टी करीब 30 अंक नीचे कारोबार करता नजर आया।

9.22 am

कमजोर ग्लोबल रुझानों से सेंसेक्स और निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई है। आज सभी निगाहें RBI पॉलिसी पर टिकी हुई हैं। वहीं भारतीय रुपया आज 24 पैसे मजबूत खुला। रुपया 81.86/$ के मुकाबले 81.62/$ पर खुला।

8.40 am

आज SEBI की बोर्ड बैठक होगी। इसमें PSUs कंपनियों के विनिवेश के नियम आसान हो सकते हैं। कंपनियों को ओपन ऑफर लाने में राहत मिल सकती है।

पहली तिमाही में देश का चालू खाता घाटा बढ़कर करीब 24 अरब डॉलर पहुंचा। लेकिन ये आंकड़ा बाजार के 30 अरब डॉलर के अनुमान से कम रहा है। वहीं सरकार ने दूसरी छमाही की बॉरोइंग में 10,000 करोड़ रुपये की कटौती की है

यूक्रेन के 4 इलाके रूस का हिस्सा बनेंगे। राष्ट्रपति पुतिन आज विलय का ऐलान करेंगे। इससे अमेरिका रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा।

ग्लोबल बाजारों से कमजोरी के संकेत मिले हैं। एशिया में नरमी दिख रही है। SGX निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे है। ग्लोबल मंदी की आशंकाओं से कल अमेरिका में तेज गिरावट रही। नैस्डैक करीब 3% टूटा।

अमेरिका में मंदी के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं। लगातार 2 तिमाही में वहां की GDP ग्रोथ गिरी है। इधर बैंक ऑफ अमेरिका ने एपल को डाउनग्रेड किया है। मेटा का भी छंटनी का एलान कर दिया है। वहीं खराब नतीजों के बाद NIKE 14% टूट गया।

Stocks to Watch Today: आज बाजार में हीरो मोटोकॉर्प, पंजाब नेशनल बैंक, रेल विकास निगम और अन्य स्टॉक्स दिखेगा एक्शन

आज सुबह 10 बजे RBI की क्रेडिट पॉलिसी आयेगी। ब्याज दरों में आधे फीसदी की बढ़ोतरी संभव है। हमारे सहयोगी चैनल CNBC-आवाज़ पर क्रेडिट पॉलिसी की सबसे बड़ी कवरेज दिखाई जायेगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।