सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथNirmal Bang के विकास सालुंखे, Arihant Capital के रत्नेश गोयल और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुकाबला कर रहे हैं। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।
चौथे दिन की समाप्ति पर विकास सालुंखे के सुझाये स्टॉक्स ने 3.5% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 8.9% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः SELL ICICI Bank
विकास ने कहा कि इसमें 890 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 840 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 908 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Arihant Capital के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः SELL Ramco Cements
रत्नेश ने इस स्टॉक में 732 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 748 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Balaji Amines
पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 3610 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3840 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 3560 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः SELL Chambal Fertilizer
विकास ने कहा कि इसमें 338 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 320 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 348 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।