खिलाड़ी नंबर वन में पहले दिन एक्सपर्ट्स का प्रदर्शन खास नहीं रहा, आज कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव

इस हफ्ते के दूसरे करोबारी दिन को IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने IndusInd Bank के शेयर पर 1022 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा इसमें 1070 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। वहीं Kotak Securities के अमोल अठावले NTPC पर 171 रुपये के स्तर पर 175 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की राय दी

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
Natco Pharma के शेयर पर William O'Neil के पवन जायसवाल 539 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 605 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस कारोबारी हफ्ते में फिर से 3 नये खिलाड़ी शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 में मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के दूसरे दिन IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Kotak Securities के अमोल अठावले और William O'Neil के पवन जायसवाल के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में पहले दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं पहले दिन की समाप्ति पर दूसरे खिलाड़ी अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 0.4% का निगेटिव रिटर्न दिया। जबकि पहले दिन की समाप्ति पर पवन जायसवाल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.7% का निगेटिव रिटर्न दिया

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY IndusInd Bank

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 1022 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1070 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।


    Kotak Securities के अमोल अठावले का कमाईवाला शेयरः BUY NTPC

    अमोल अठावले ने इस स्टॉक में 171 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 175 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 169 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    निफ्टी और सेंसेक्स सपाट, इन 3 स्टॉक्स में खरीदारी और 1 शेयर में बिकवाली से मिलेगा जोरदार मुनाफा

    William O'Neil के पवन जायसवाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Natco Pharma

    पवन जायसवाल ने इस स्टॉक में 560 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 539 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 605 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Glenmark Pharma

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 445 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 465 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 432 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।