बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आये हैं। निफ्टी पर चढ़नेवाले स्टॉक्स में हिंडाल्को (Hindalco), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), कोल इंडिया (Coal India) हैं। वहीं निफ्टी में गिरनेवाले स्टॉक्स में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), बीपीसीएल (BPCL) हैं। जबकि एफएंडओ में चढ़नेवाले शेयर्स में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance), पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) चोला इनवेस्टमेंट (Chola Investment) शामिल हैं। वहीं एफएंडओ में गिरनेवाले शेयर्स में बायोकॉन (Biocon), एमफैसिस (Mphasis) और इंडिया सीमेंट (India Cement) हैं। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए शुभम अग्रवाल ने इंडसइंड बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने एमफैसिस में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन ने मणप्पुरम फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने भी लेमन ट्री होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
शुभम अग्रवाल ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1040 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 36 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 42 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 27 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने Mphasis पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Mphasis में 1687 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1645 से 1630 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1708 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Manappuram Finance
कविता जैन ने Manappuram Finance पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Manappuram Finance में 116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 120 से 122 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 114 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Lemon Tree Hotels
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Lemon Tree Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Lemon Tree Hotels के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 74 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में मुनाफा कमाने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )