Get App

खिलाड़ी नंबर वन में पहले दिन एक्सपर्ट्स का प्रदर्शन खास नहीं रहा, आज कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव

इस हफ्ते के दूसरे करोबारी दिन को IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने IndusInd Bank के शेयर पर 1022 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा इसमें 1070 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। वहीं Kotak Securities के अमोल अठावले NTPC पर 171 रुपये के स्तर पर 175 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की राय दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 11:42 AM
खिलाड़ी नंबर वन में पहले दिन एक्सपर्ट्स का प्रदर्शन खास नहीं रहा, आज कमाई के लिए इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव
Natco Pharma के शेयर पर William O'Neil के पवन जायसवाल 539 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 605 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी

इस कारोबारी हफ्ते में फिर से 3 नये खिलाड़ी शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी नंबर 1 में मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के दूसरे दिन IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Kotak Securities के अमोल अठावले और William O'Neil के पवन जायसवाल के बीच मुकाबला हो रहा है। इस खेल में पहले दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.6% का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं पहले दिन की समाप्ति पर दूसरे खिलाड़ी अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 0.4% का निगेटिव रिटर्न दिया। जबकि पहले दिन की समाप्ति पर पवन जायसवाल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.7% का निगेटिव रिटर्न दिया

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY IndusInd Bank

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 1022 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1070 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें