दिसंबर में 11 फीसदी की गिरावट के साथ 4 महीने के निचले स्तर को छूकर स्टॉक मार्केट में लगभग एक बार सभी सेक्टरों जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। जिसके चलते ब्रॉडर मार्केट में 5 फीसदी की तेजी आई है। जनवरी सीरीज के शुरुआत से ही विदेशी संस्थागत निवेशक एक बार फिर भारतीय बाजारों में खरीदारी करते नजर आए हैं। बता दें कि 2021 की आखिरी तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है।
