Closing Bell:बाजार ने लगाया तेजी का चौका, Sensex 367 अंक चढ़ा, Nifty 17925 के पार बंद

बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 367.22 अंक यानी 0.61% की बढ़त के साथ 60,223.15 के स्तर पर बंद हुआ है.

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.65% पर नजर आ रही है। इंट्राडे में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.71% तक पहुंची है।

03:40PM

बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 367.22 अंक यानी 0.61% की बढ़त के साथ 60,223.15 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 120 अंक यानी  0.67% की तेजी के साथ 17,925.25 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में आईटी, मीडिया और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में मुनाफा वसूली के चलते करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी फार्मा भी 0.3 फीसदी नीचे बंद हुआ है। इनके अलावा निफ्टी ऑटो 1.05 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.4 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ है।


बैंकिंग शेयरों में एक बार फिर खरीदारी आती दिखी है जिसके चलते बैंक निफ्टी आज 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ 37,695.90 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:20PM

DEC RAIL FREIGHT TRAFFIC:दिसंबर में रेल माल ढुलाई 7.2% बढ़कर 12.67 करोड़ रुपए रही है। उधर अप्रैल-दिसंबर पोर्ट माल ढुलाई सालाना आधार पर 10.7% बढ़ी है।

02:50PM

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। बाजार ने आज तेजी का चौका लगाया है। 4 सत्रों में निफ्टी में 720 प्वाइंट की तेजी आई है। 4 सत्रों में निफ्टी बैंक 2300 प्वाइंट चढ़ा है। आज निफ्टी बैंक 1000 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। फिलहाल निफ्टी 132.40 अंक यानी 0.74% की तेजी के साथ 17,929.15 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 383.61अंक यानी 0.64% की बढ़त के साथ 60,252.45 पर दिख रहा है।

02:40PM

जीरोधा (Zerodha) और ट्रू बीकन (True Beacon) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) का मानना है स्टॉक मार्केट का वैल्यूएशन थोड़ा महंगा है और साल 2022 में महंगाई, राजकोषीय घाटा और कोरोना की तीसरी लहर सहित कई ऐसे खतरे हैं, जिनसे स्टॉक मार्केट में गिरावट देखने को मिल सकती है। लाइव मिंट के साथ एक बातचीत में निखिल कामत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि बाजार का मौजूदा वैल्यूएशन वाजिब है। यह जरूर है कि बहुत सारी मोमेंटम और कैपिटल शेयर बाजारों में निवेश के लिए रास्ता तलाश रही है। लेकिन फिर मैं सावधानी बरतने के पक्ष में हूं। मेरा मानना ​​है कि बाजार जितना होना चाहिए उससे थोड़ा अधिक महंगा है।"

2022 में बाजार को गिरा सकती है महंगाई, फिस्कल डेफिसिट और कोरोना की तिकड़ी: Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत

02:20PM

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में तेजी है। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी है। नए साल में बाजार ने तेजी का हैट्रिक लगाया है। 4 सत्रों में निफ्टी में 720 प्वाइंट की तेजी है। 4 सत्रों में निफ्टी बैंक 2300 प्वाइंट चढ़ा है। फिलहाल निफ्टी 109.55 अंक यानी 0.62% की तेजी के साथ 17,914.80 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 391.6 अंक यानी 0.65% की बढ़त के साथ 60,247.53 पर दिख रहा है।

02:10PM

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयर की कीमत 5 जनवरी को सुबह के सत्र में 6 प्रतिशत से अधिक उछल गई जबकि पिछले पांच दिनों में स्टॉक 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। वैश्विक रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म मॉर्गन स्टेनली (Global research and broking firm Morgan Stanley) ने 1,500 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है, जो कि मौजूदा स्तर से 28 प्रतिशत अधिक है। रिसर्च फर्म का कहना है कि तीसरी तिमाही में एयूएम की वृद्धि को डिस्बर्समेंट में 36 प्रतिशत की सालाना वृद्धि से मजबूत मदद मिली। इसके अलावा इस अवधि के दौरान कोई रिस्ट्रक्चरिंग नहीं होने के साथ कलेक्शन इफिसिएंसी मजबूत बनी हुई है।

01:50PM

अमेरिका में मौद्रिक नीतियों में कड़ाई आने की संभावना के बीच 2022 में FII फ्लो में कमा की संभावना है। हालांकि घरेलू फंडों की खरीदारी में मजबूती रहने की संभावना है। घरेलू फंड FII के तरफ से आने वाली कमी की भरपाई करते दिख सकते हैं। महंगे हो चुके वैल्यूएशन और FII फ्लो पर दबाव की संभावना के बीच इस बात की उम्मीद नहीं दिखती कि 2022 में भी 2021 जैसी बड़े आधार वाली रैली देखने को मिलेगी। ऐसे में अल्फा रिटर्न हासिल करने के लिए Angel One की सलाह है कि बॉटम अप स्टॉक पिकिंग रणनीति अपनाई जाए।

01:30PM

NELCO को ONGC से 40 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। उधर एक और कंपनी ABB INDIA ने Flameproof Low Voltage Motor लॉन्च की है।

01:25PM

कोरोना पर महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर की तरफ से बड़ा बयान आया है। हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि मौजूदा समय में लॉकडाउन की जरुरत नहीं है। फिलहाल सख्ती बढ़ाई जाएगी पर लॉकडाउन नहीं। होम क्वारंटाइन की अवधि 7 दिनों की होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने Mild/Asymptomatic केस के गाइडलाइंस भी जारी किए हैं। Mild कोरोना केस पर होम आइसोलेशन होगा। इसमें 3 दिनों तक 100 डिग्री से ज्यादा बुखार पर अस्पताल जाने की सिफारिश की गई है। सांस, ऑक्सीजन की शिकायत पर अस्पताल जानें को कहा गया है

01:12PM

सोने में क्या हो निवेश रणनीति

Finmart Commodity Research के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX gold के लिए 47770-47600 पर सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 48,150-48,280 पर रजिस्टेंस है। वहीं, सिल्वर के लिए 61,900-61,500 पर सपोर्ट और 62,700-63,100 पर रजिस्टेंस है। सोने में 47,800 रुपए के आसपास कोई डिप मिलनें पर 47,660 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 48,150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

12:56PM

सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर सोने में 1800 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। मंगलवार को सोना 1800 डॉलर के नीचे गया था। USFED के मिनट्स जारी होने से पहले इसके भाव चढ़े हैं। आज USFED की बैठक के मिनट्स जारी होंगे। USFED

2022 में 2-3 बार दरें बढ़ा सकता है। MCX पर सोना 48000 के करीब दिख रहा है। COMEX पर चांदी की कीमतों में थोड़ा दबाव है। मांग में कमी के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव है। US बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। निवेशकों का सोने में भरोसा बढ़ा है। महंगाई के खिलाफ सोने में हेजिंग लौटी है। ओमिक्रॉन के मामले दुनिया में तेजी बढ़ रहे हैं। चीन में मांग गिरने से चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है।

12:50PM

 क्रूड की कीमतों में उबाल

OPEC+ के फैसले के बाद क्रूड की कीमतों में उबाल आ गया है। OPEC+ को मांग बढ़ने की उम्मीद है। कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर के पार निकल गया है। OPEC+ की बैठक के बाद कीमतों में उछाल आया है। जनवरी में पहली बार ब्रेंट 80 डॉलर के ऊपर खुला है। आज ब्रेंट ने 80.25 डॉलर का स्तर छुआ है। मंगलवार को भी ब्रेंट 80 डॉलर के पार गया था। जनवरी में लगातार दूसरे दिन WTI 77 डॉलर के ऊपर है। जनवरी में MCX पर भी क्रूड का भाव लगातार दूसरे दिन 5700 रुपए के ऊपर है। आज MCX पर क्रूड ने 5738 रुपए का हाई लगाया है। क्रूड के भाव पर रूस-यूक्रेन संकट, ईरान न्यूक्लीयर डील, ओमिक्रॉन के मामले और कोरोना प्रतिबंध असर डालते दिख सकते हैं।

12:40PM

छोटे पैक में पोर्टिंग SMS की सुविधा नहीं देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने vodafone-idea को झटका दिया है । दिल्ली हाईकोर्ट ने TDSAT के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। बता दें कि TDSAT ने ट्राई को कंपनी पर कारवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे। कंपनी ₹155 से कम वाले पैक में पोर्टिंग एसएमएस की सुविधा नहीं दे रही है। ट्राई ने 7 दिसंबर को सभी पैक में पोर्टिंग sms की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

12:30PM

APR-DEC FREIGHT DATA:अप्रैल-दिसंबर पोर्ट माल ढुलाई सालाना आधार पर 10.7% बढ़ी है।

12:20PM

बाजार में तेजी बढ़ती दिख रही है। सेंसेक्स एक बार फिर 60000 के पार चला गया है। निफ्टी फ्यूचर्स 17900 के पार चला गया है। फिलहाल सेंसेक्स 222.67 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 60,078.60 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 67.60 अंक यानी  0.38 फीसदी की तेजी के साथ 17,875 के पास कारोबार कर रहा है।

12:00PM

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में तेजी के संकेत बने हुए हैं। NSE Nifty के लिए अगला लक्ष्य 18,200 का है। ये लक्ष्य अगले 1 हफ्ते में मिलता दिख सकता है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 17,650 पर दिख रहा है।

बजाज फाइनेंस ने Q3 के लिए दिया मजबूत अपडेट, जानिये स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेस की राय

11:59AM

Choice Broking के सुमित बगड़िया का कहना है कि Nifty metal index ने क्लोजिंग बेसिस पर 5600 के लेवल पर ब्रेक आउट दिया है। शॉर्ट टर्म में ये 6000 और 6200 की तरफ जाता दिख सकता है। इसके ध्यान में रखते हुए ट्रेडरों को मेटल शेयरों पर नजर रखने की सलाह होगी। उम्मीद है कि बाजार की अगली रैली बैंकिंग और मेटल शेयरों की लीडरशिप में होगी।

11:50AM

ग्लोबल मार्केट से संकेत लेते हुए भारत में भी आज गोल्ड की कीमतें सपाट नजर आ रही हैं। दुनिया भर में कोविड-19 के नए मामलों के बढ़ने के साथ ही निवेशकों की नजर US-फेड की ब्याज दरों को बढ़ाने के फैसले पर लगी हुई हैं। 5 जनवरी के शुरुआती कारोबारी में MCX पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 47,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा था। आज के कारोबार में चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल ये 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 62,128 रुपये प्रति किलोग्राम पर नजर आ रही है।

11:35AM

दक्षिण भारत में सीमेंट के दाम बढ़े हैं। दक्षिण भारत में सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बैग तक बढ़े हैं। सीमेंट की बढ़ी कीमतें आज से लागू होंगी। इस खबर के चलते India Cementsऔर Dalmia Bharat जैसे शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है।

बैंकिंग और मेटल शेयरों की लीडरशिप में आएगी अगली रैली, आज के टॉप 4 इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक्स, इनमें ही हो सकती है जोरदार कमाई

11:27AM

MARKIT DATA:दिसंबर सर्विसेज PMI महीनें दर महीनें आधार पर 58.1 से घटकर 55.5 पर रहा है। इसके 57.5 पर रहने का अनुमान था। कंपोजिट PMI महीनें दर महीनें आधार पर 59.2 से घटकर 56.4 पर आ गई है।

11:10AM

आज पेपर शेयरों में पैसा बन रहा है । Seshasayee Paper ने 12 परसेंट की छलांग लगाई है। Malu, Star Paper, TNPL और JK Paper में 5 परसेंट तक की बढ़त देखने को मिल रही है।

10:50AM

तीसरी तिमाही के मजबूत अपडेट के बाद Bajaj Finance में अच्छी खरीदारी दिख रही है। AU SMALL FINANCE BANK भी 7 परसेंट उछला है। बैंक के Q3 DISBURSEMENT में तिमाही आधार 58 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बजट से पहले फर्टिलाइजर शेयर एक्शन में दिख रहे हैं। NFL 5 परसेंट दौड़ा है। FACT और RCF में 2 परसेंट से ज्यादा की तेजी है। DEEPAK FERTILISER इस हफ्ते 13 परसेंट भागा है।

सीमेंट शेयरों में अच्छी मजबूती दिख रही है।JK LAKSHMI CEMENT NCL IND और INDIA CEMENTS 2 परसेंट तक चढ़े हैं। इस हफ्ते तीनों शेयरों ने 6 परसेंट का दमदार रिटर्न दिया है।

गोल्ड का भाव 48,000 के नीचे, सिल्वर में भी भारी गिरावट, क्या निवेश का है ये बेहतर समय

10:35AM

बाजार तेजी का चौका लगाता दिख रहा है। तेजी का चौका लगाकर  बाजार 7 हफ्ते की ऊंचाई पर दिख रहा है। निफ्टी 17 हजार 850 के पार दिख रहा है। बाजार को बैंकिंग और फाइनेंस से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। सेंसेक्स भी 60 हजार के पार दिख रहा है। निफ्टी बैंक में 500 अकों की जबरदस्त मजबूती है। लेकिन मिडकैप में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

10:25AM

VARDHMAN TEXTILE की 22 जनवरी को बोर्ड बैठक है। इसमें कंपनी के शेयर विभाजन पर विचार किया जाएगा।

10:20AM

FORCE MOTORS ने बताया है कि दिसंबर में उसका कुल प्रोडक्शन 1,609 यूनिट रहा है। दिसंबर में घरेलू बिक्री 1,442 यूनिट रही है।

10:18AM

डॉलर मुकाबले रुपया आज बिना किसी बदलाव के 74.55 के स्तर पर खुला है।

10:10AM

FADA ने दिसंबर वाहन बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि दिसंबर में कुल वाहन रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी घटी है। दिसंबर में  CV रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़ी है। इस अवधि में CV रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़ी है।

10:00AM

BHARTI AIRTEL ने HUGHES के साथ करार किया है।  इस करार के तहत भारती भारत में HUGHES के सेटेलाइट ब्रॉड बैंड से संबंधित प्रोडक्ट बेचेगी।

09:55AM

फोकस में DR REDDYS

DR REDDYS ने कोविड की दवा Molnupiravir को Molflu नाम से लॉन्च किया है। Molflu के 40 कैप्सूल के पैक की कीमत 1400 रुपए होगी।

फोकस में ITC

कंपनी ने मास्टर सेफ ब्रांड के तहत प्लांट बेस्ड मीट प्रोडक्ट उतारे हैं।

09:35AM

फोकस में TEXMO PIPES

TEXMO PIPES ने TEXMO वॉटर टैंक का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

LAKSHMI MACHINE पर फोकस

LIC ने कंपनी के 2.19 लाख शेयर बेचे हैं। इससे कंपनी में LIC का हिस्सा 7.50 फीसदी से घटकर 5.45 फीसदी होगी।

09:20AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने सपाट शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स  77.38  अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 59,933.31 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 12.65 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 17,817.90 के स्तर पर दिख रहा है।

09:08AM

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। फिलहाल प्री-ओपनिंग में निफ्टी करीब 25 अंकों की बढ़त के साथ 17825 के आसपास दिख रहा है। वहीं, संसेक्स 71 अंकों की बढ़त के साथ 59,927.54 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:58AM

फोकस में AU SMALL FINANCE BANK

Q3 में AU SMALL FINANCE BANK की डिपॉजिट तिमाही आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 44280 करोड़ रुपए रही है। वहीं, इसका CASA रेश्यो 30 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी और ग्रॉस लोन 12 फीसजी बढ़कर 40720 करोड़ रुपए रहा है।

THERMAX को ऑर्डर

THERMAX को एक सरकारी बिजली कंपनी से 2 FGD सिस्टम लगाने के लिए 545 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

फोकस में एविएशन सेक्टर

मुंबई और दिल्ली से कोलकता की उड़ान पर थोड़ी राहत मिली है। हफ्ते में 2 के बजाए तीन दिन उड़ानों की मंजूरी मिल गई है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ाने होंगी।

फोकस में BHARAT FORGE

Tork Motors जनवरी के अंत तक पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल उतारेगी। देश में बनी ई-बाइक Kratos की कीमत 1.5 लाख रुपए संभव है। Tork Motors में Bharat Forge की मेजोरिटी हिस्सेदारी है।

GO FASHION में फंड एक्शन

GO FASHION में SBI MF ने 4.61 लाख यानी 0.85 फीसदी हिस्सा खरीदा है। कंपनी में SBI MF का हिस्सा 4.57 फीसदी से बढ़कर 5.43 फीसदी हो गया है।

GAIL पर नजर पर रहे नजर

GAIL ने ONGC Tripura में 26 फीसदी हिस्सा IL&FS Group कंपनियों से खरीदा है।

फोकस में DB REALTY

कंपनी के बोर्ड ने 13.05 करोड़ वारंट जारी करके फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है।

08:43 AM

Q3 अपडेट:BANDHAN BK के डिपॉजिट में 19% का उछाल

Q3 में BANDHAN BANK ने करीब 89 हजार 200 करोड़ के लोन बांटे हैं। इस अवधी में बैंक की ग्रोथ 11 परसेंट रही है। कुल डिपॉजिट में 19 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। वहीं AU SMALL FINANCE BANK ने पिछली तिमाही की तुलना में 13 फीसदी अधिक लोन दिये हैं।

Bharti Airtel ने रद्द की रीस्ट्रक्चरिंग योजना

Bharti Airtel ने Corporate Structure की योजना रद्द कर दी है। उसने कहा है कि मौजूदा ढांचे में ही बेहतर मौके हैं। कंपनी ने इस साल अप्रैल में DTH कारोबार को MERGE करने का एलान किया था।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी आवाज़ के वीरेंद्रकुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 17842-17904 है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस जोन 17968-18010 है। बेस जोन 17743-17701 और बड़ा बेस जोन 17681-17631 है। FIIs के आंकड़े दिनों दिन अच्छे हो रहे हैं, इंडेक्स लॉन्ग, कैश लॉन्ग, पुट शॉर्ट और स्टॉक शॉर्ट का पैटर्न दिख रहा है। 17700-600 पर आज का ऑप्शन बेस है। अच्छा इंट्राडे बेस 17681-631 पर दिख रहा है। खरीदें पर पहले बेस के ऊपर की हर गिरावट को खरीदें,18000 पर ऑप्शन रजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी कल दूसरे भाग में ठंडा था लेकिन RIL ने इंडेक्स का साथ दिया था।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्रकुमार का कहना है कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 37015-37288 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 37390-37551 है। पहला बेस जोन 36610-36470 और बड़ा बेस जोन 36333-36128 है। इतनी तेजी के बाद अब 37000 अहम सप्लाई जोन है लेकिन लॉन्ग रहने की सलाह है। पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें, 37000 के ऊपर और तेजी संभव है। HDFC Bank और Kotak बेस से काफी अच्छी तरह बाहर निकले हैं।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया की शुरुआत सुस्त हुई है। लेकिन SGX NIFTY पर चौथाई परसेंट का दबाव है। कल अमेरिका में DOW रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ था। लेकिन NASDAQ में गिरावट दर्ज की गई थी। बॉन्ड यील्ड में उछाल से टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

अमेरिकी बाजार

Dow कल 215 अंक चढ़कर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ था। वहीं, नया रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद S&P 500 फ्लैट बंद हुआ था। टेक शेयरों में दबाव से Nasdaq कल 210 अंक फिसला था। बॉन्ड यील्ड में उछाल से टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से फाइनेंशियल शेयरों में तेजी आई थी। Ford Motor का शेयर कल 11 फीसदी उछला था। Ford ने EV ट्रक का उत्पादन दोगुना करने का एलान किया है। कल एयरलाइन और ट्रैवल से जुड़े शेयरों में भी खरीदारी रही थी।

US में बॉन्ड यील्ड बढ़ी

उधर 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.65% पर नजर आ रही है। इंट्राडे में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.71% तक पहुंची है। वहीं, निवेशकों को आज Fed के मिनट्स का इंतजार होगा। ADP आज दिसंबर की जॉब रिपोर्ट जारी करेगी। दिसंबर में 3.75 लाख नई जॉब्स जुड़ने का अनुमान है।

OPEC+ ने लिया कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला

OPEC+ का क्रूड उत्पादन बढ़ाने का फैसला आया है। OPEC+ ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। पहले से तय DECISION के मुताबिक फरवरी से रोजाना 4 लाख बैरल अधिक प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है। ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के पार निकल गया है। US सप्लाई बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा था।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत,कल अमेरिका में रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ DOW

देश और दुनिया में कोविड की लहर तेज

इस बीच देश और दुनिया में कोविड की लहर तेज हो गई है। मुंबई में 10 हजार 800 तो दिल्ली में 5 हजार 400 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में सख्ती बढ़ी है। बिहार में 6 से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। कोरोना के ग्लोबल अपडेट प नजर डालें तो कल US में करीब 11 लाख कोविड के नए मामले आए। वहीं, UK में 2 लाख से ज्यादा मामले आए। फ्रांस में कोरोना का एक नया वैरिएंट IHU भी सामने आया है।

एशियाई बाजारों की चाल

एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो आज यहां मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 79 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 29,304.95 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 18,552.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.05 फीसदी की सुस्ती के साथ 23,046.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.36 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 3,604.98 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।