उतार-चढ़ाव भरे बाजार में दो एक्सपर्ट्स ने 3 दिनों में कमाया 8% से ज्यादा रिटर्न, आज कहां है इनकी नजर

खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर है जहां दांव लगाकर तगड़ी कमाई की जा सकती है

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 1:08 PM
रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 8.51% का रिटर्न दिया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथNirmal Bang के विकास सालुंखे, Arihant Capital के रत्नेश गोयल और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुकाबला कर रहे हैं। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।

    KHILADI DAY-3 RETURN

    तीसरे दिन की समाप्ति पर विकास सालुंखे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.59% का रिटर्न दिया

    तीसरे दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 8.51% का रिटर्न दिया


    तीसरे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़के सुझाये स्टॉक्स ने 8.07% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Devyani International

    विकास ने कहा कि इसमें 199.8 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 214 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 193 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Arihant Capital के रत्नेश गोयल का कमाईवाला शेयरः SELL Can Fin Homes

    रत्नेश ने इस स्टॉक में 541 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 555 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए खरीदें अपोलो हॉस्पिटल्स और बेचें अमारा राजा बैटरीज

    EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY CAMS

    पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 2550 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2700 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 2510 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः SELL JSW Steel

    विकास ने कहा कि इसमें 680 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 688 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।