Indegene Shares: बुधवार 4 जून को हुई ब्लॉक डील्स के चलते इंडीजीन के शेयर आज रॉकेट बन गए। बुधवार की शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक इन ब्लॉक डील्स के तहत सुनील सिंघानिया की एबेकस एमर्जिंग अपॉर्च्यूनिटीज फंड ने 12.1 लाख शेयर खरीदे। सबसे अधिक ईस्ट ब्रिज कैपिटल ने 21.68 लाख शेयर खरीदे। कुल मिलाकर ब्लॉक डील्स में 2.53 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ जो कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 10.56% है। इसके चलते इंडीजीन के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 4.15% उछलकर ₹614.40 पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 0.93% की बढ़त के साथ ₹595.40 पर बंद हुआ है।