Get App

भारत के AI शेयर ने दिया 55,000% का रिटर्न, 149 दिनों तक लगा अपर सर्किट, अब जांच शुरू

AI Stocks: इस साल दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला AI स्टॉक, एक भारतीय कंपनी का शेयर है। पिछले 20 महीने में इस कंपनी के शेयर में 55,000 प्रतिशत से भी ज्यादा की उछाल आई है। हालांकि यही उछाल अब 'AI बुलबले' को लेकर बढ़ती चिंता के तौर पर भी देखा जा रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 10:32 AM
भारत के AI शेयर ने दिया 55,000% का रिटर्न,  149 दिनों तक लगा अपर सर्किट, अब जांच शुरू
RRP Semiconductor Shares: इस शेयर में लगातार 149 दिन अपर सर्किट लगता देखा गया

AI Stocks: आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक और इससे जुड़े शेयर इन दिनों उफान पर हैं। हालांकि आपको यह जानकारी थोड़ी हैरानी हो सकती है इस साल दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला AI स्टॉक, एक भारतीय कंपनी का शेयर है। पिछले 20 महीने में इस कंपनी के शेयर में 55,000 प्रतिशत से भी ज्यादा की उछाल आई है। हालांकि यही उछाल अब 'AI बुलबले' को लेकर बढ़ती चिंता के तौर पर भी देखा जा रहा है।

इस भारतीय कंपनी का नाम है, RRP सेमीकंडक्टर लिमिटेड (RRP Semiconductor Ltd)। हाल फिलहाल तक इस कंपनी के बारे में शायद ही कोई जानता था। लेकिन इन दिनों यह कंपनी अपने रिटर्न के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 1 अरब डॉलर से अधिक की मार्केट कैप वाली दुनिया की सभी कंपनियों में सबसे अधिक रिटर्न इसी कंपनी का है। 17 दिसंबर तक के आंकड़ों को देखें, तो पिछले 20 महीनों में इसके शेयर 55,000% से अधिक बढ़ गए हैं।

हालांकि, इस मल्टीबैगर रिटर्न के पीछे कंपनी की वित्तीय स्थिति बेहद कमजोर है। हालिया नतीजों में कंपनी का रेवेन्यू नेगेटिव में रहा। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पास केवल दो फुल-टाइम कर्मचारी हैं और सेमीकंडक्टर यानी AI बूम से उसका सीधा संबंध भी काफी कमजोर माना जा रहा है। कंपनी ने साल 2024 की शुरुआत में रियल एस्टेट से हटकर खुद को सेमीकंडक्टर से जोड़ने की कोशिश की थी।

सोशल मीडिया हाइप और सीमित शेयरों का खेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें