प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 अगस्त 2025 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने निवेशकों की पुरानी कठिनाइयों को दूर किया है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और ग्रोथ के लिए सक्षम है। भारत क्लीन एनर्जी और मोबिलिटी का भरोसेमंद सेंटर है। मारुति ने हाइब्रिड एंबुलेंस EV बनाकर दिखाया है। पुरानी गाड़ियों और एंबुलेंस को हाइब्रिड EV में बदला है। EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कई समस्याओं का ठोस समाधान है। 3 जापानी कंपनियां EV मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाएंगी।
