Get App

'बाजार का सबसे बुरा दौर शायद बीत गया', क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा- ये सस्ते में शेयर खरीदने का मौका

ग्लोबल अस्थिरता के बीच क्वांट म्यूचुअल फंड का मानना है कि बाजार का बुरा दौर खत्म होने के करीब है। गिरावट के बीच सस्ते वैल्यूएशन निवेशकों के लिए एंट्री का मौका बना रहे हैं, खासकर चुनिंदा सेक्टरों में। जानिए किन सेक्टर पर दांव लगा रहा Quant Mutual Fund।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 11:10 PM
'बाजार का सबसे बुरा दौर शायद बीत गया', क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा- ये सस्ते में शेयर खरीदने का मौका
क्वांट म्यूचुअल फंड ने अपने पोर्टफोलियो में कैश घटाया है और इक्विटी में निवेश बढ़ाया है।

भारत इस समय ग्लोबल अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, लेकिन निवेशकों के लिए यह घबराने का नहीं बल्कि सोच-समझकर एंट्री लेने का समय हो सकता है। इससे उन्हें मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। क्वांट म्यूचुअल फंड ने अपने लेटेस्ट में यह बात कही है।

वोलैटिलिटी बढ़ी, लेकिन स्ट्रैटेजी बदली

दुनिया भर के बाजारों में उतार-चढ़ाव तेज हुआ है। S&P 500 और Nifty 50 जैसे इंडेक्स दबाव में हैं। बॉन्ड यील्ड बढ़ रही हैं और कमोडिटी कीमतों में भी अस्थिरता है। VIX इंडेक्स में उछाल दिखा रहा है कि बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ी है।

लेकिन क्वांट फंड हाउस इसे किसी बड़ी समस्या की शुरुआत नहीं मानता। उसका कहना है कि यह एक तरह का एडजस्टमेंट फेज है, जहां पहले की ज्यादा बढ़ी वैल्यूएशन अब ठीक हो रही हैं। यह डर का माहौल है, ऐसे में अक्सर बेहतर खरीद के मौके बनते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें