Get App

India US trade deal: टैरिफ 18% होने से 25% तक बढ़ सकता है जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट, 17% भागा गोल्डियम का शेयर

gems and jewelry stocks : गोल्डसूक एंटरप्राइज के डायरेक्टर भौमिक धोलकिया ने कहा कि हम अब कनाडा के बाद अमेरिका में एक्सपोर्ट करेंगे। वहीं, GJTCI के पूर्व सलाहकार भरत सोनी का कहना है कि भारत अब अमेरिका को 25 फीसदी अतिरिक्त जेम्स ज्वेलरी निर्यात कर सकता है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 5:43 PM
India US trade deal: टैरिफ 18% होने से 25% तक बढ़ सकता है जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट, 17% भागा गोल्डियम का शेयर
Gems and jewelry stocks : एंजल वन का कहना है कि इस डील से टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और गारमेंट्स जैसे ज़्यादा लेबर की जरूरत वाले सेक्टर्स को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होने की संभावना है

Gems and jewelry stocks : अमेरिका में भारत के हीरे और जेवर की डिमांड पहले से है। अब टैरिफ कम होने से इस सेक्टर में फिर से चमक लौटेगी। अमेरिका में जेम्स एंड ज्वेलरी का एक्सपोर्ट आगे कितना बढ़ेगा, इसकी बात करें तो पूरी दुनिया में सालाना सब से अधिक जेम्स एंड ज्वैलरी के खरीदार के रूप में आज भी अमेरिका का ही नाम है। अमेरिका में सालाना 30 अरब डॉलर के हीरे जेवर की डिमांड का 30 फीसदी हिस्सा भारत से जाता था, लेकिन अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के चलते हमारी निकास 50 फीसदी तक गिर गई थी। अब 18% टैरिफ से भारत से एक्सपोर्ट काफ़ी बढ़ेगा।

गोल्डसूक एंटरप्राइज के डायरेक्टर भौमिक धोलकिया ने कहा कि हम अब कनाडा के बाद अमेरिका में एक्सपोर्ट करेंगे। वहीं, GJTCI के पूर्व सलाहकार भरत सोनी का कहना है कि भारत अब अमेरिका को 25 फीसदी अतिरिक्त जेम्स ज्वेलरी निर्यात कर सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद भारत से डायमंड 60% और ज्वैलरी निर्यात 30% गिर गया था। अब पुराने एक्सपोर्ट को जल्द ही हांसिल कर के निर्यात में हम 25% इज़ाफ़ा भी कर सकते है। मंदी के कारण बंद पड़े हीरो के कारखाने फिर से शुरू हो सकते है। हीरा और जेवर फिर से अपनी खोई हुई चमक पा सकते है।

इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कूटनीतिक स्तर पर ट्रेड डील से बड़ा संदेश गया है। ट्रेड डील के बाद दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं। डील दोनों देशों के लोग और बिजनेस को जोड़ेगी। US के निवेश के साथ दुनिया का निवेश भी बढ़ेगा। यह भारतीय कंपनियों के लिए एक स्वर्णिम दौर होगा। अब जेम्स, ज्वेलरी पर जीरो ड्यूटी लगेगी। गोल्ड ज्वेलरी पर ड्यूटी घटकर अब 18% होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें