India VIX: एक महीने में 70% चढ़ने के बाद इंडिया वीआईक्स में तेज गिरावट, जानिए क्या है इसका मतलब

क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर पार कर जाने के बाद 9 मार्च को इंडिया वीआईएक्स 21 महीने के हाई पर चला गया था। 10 मार्च को इंडिया वीआईएक्स 14 फीसदी गिरकर 19.99 पर आ गया। बीते एक महीने में यह 70 फीसदी चढ़ा है

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
10 मार्च को 3 बजे निफ्टी 230 अंक चढ़कर 24,259 पर चल रहा था, जबकि सेंसेक्स 622 अंक चढ़कर 79,192 पर चल रहा था।

इंडिया वीआईएक्स में 10 मार्च को बड़ी गिरावट दिखी। यह बीते एक महीने में 70 फीसदी चढ़ा था। क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर पार कर जाने के बाद 9 मार्च को इंडिया वीआईएक्स 21 महीने के हाई पर चला गया था। इसकी वजह मध्यपूर्व में लड़ाई से क्रूड की कीमतों में उछाल है। 10 मार्च को इंडिया वीआईएक्स 14 फीसदी गिरकर 19.99 पर आ गया। इंडिया वीआईएक्स से शेयर मार्केट में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव का संकेत मिलता है।

इंडिया वीआईएक्स के चढ़ने और गिरने का मतलब

इंडिया वीआईएक्स के चढ़ने का मतलब है कि निवेशकों में मार्केट में गिरावट का डर बढ़ रहा है। इसमें गिरावट का मतलब है कि निवेशकों में गिरावट का डर घटा है। मार्केट पार्टिसिपेंट्स का कहना है कि इंडिया वीआईएक्स में तेजी की वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन कूड और ऑयल की कीमतों में उछाल था।


शेयर बाजार में रिकवरी की उम्मीद बढ़ी

जियोजित इनवेस्टमेंट्स में चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि 9 मार्च को तेज गिरावट के बाद मार्केट में पुलबैक दिखा, जिसके बाद निफ्टी 24,000 के ऊपर बंद हुआ। इससे रिकवरी की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को निफ्टी 24,300 से 24,370 की रेंज में रह सकता है। उसके बाद कंसॉलिडेशन और हल्की गिरावट दिख सकती है। इस दायरे से बाहर निकलने के बाद निफ्टी में तेजी दिख सकती है। ऐसे में यह 25,000 की तरफ बढ़ने की कोशिश कर सकता है।

9 मार्च को आई थी मार्केट में बड़ी गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के हेड देवर्ष वकील ने कहा कि मंगलवार को बेंचमार्क इंडेक्स में 9 मार्च के लेवल से तेज रिकवरी दिखी। उन्होंने कहा, "9 मार्च को सुबह में 23,697 तक गिरने के बाद निफ्टी 300 अंक की रिकवरी के बाद दिन के अपने हाई लेवल के करीब बंद हुआ था। अब 23,697 पर निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट है।"

यह भी पढ़ें: Sensex, Nifty में ज्यादा गिरावट आई है, क्या मुझे अंतरराष्ट्रीय म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करना चाहिए?

गिरावट खरीदारी का बड़ा मौका

वकील ने कहा कि बीते 3 हफ्तों में निफ्टी अपने स्विंग हाई से करीब 2000 प्वाइंट्स गिर चुका है। उन्होंने कहा, "यह गिरावट लंबी अवधि के निवेश के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है। जिन निवेशकों के पास पैसे हैं, वे अच्छी क्वालिटी के शेयरों में लगा सकते हैं।" 10 मार्च को 3 बजे निफ्टी 230 अंक चढ़कर 24,259 पर चल रहा था, जबकि सेंसेक्स 622 अंक चढ़कर 79,192 पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।