इंडिया वीआईएक्स में 10 मार्च को बड़ी गिरावट दिखी। यह बीते एक महीने में 70 फीसदी चढ़ा था। क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर पार कर जाने के बाद 9 मार्च को इंडिया वीआईएक्स 21 महीने के हाई पर चला गया था। इसकी वजह मध्यपूर्व में लड़ाई से क्रूड की कीमतों में उछाल है। 10 मार्च को इंडिया वीआईएक्स 14 फीसदी गिरकर 19.99 पर आ गया। इंडिया वीआईएक्स से शेयर मार्केट में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव का संकेत मिलता है।
