दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन फंड 'नोर्गेस बैंक' ने अपने पोर्टफोलियो में इंडिया का वेटेज घटा दिया है। उसने 31 दिसंबर, 2025 को इंडिया का वेटेज 40 बेसिस प्वाइंट्स घटाकर 2.1 फीसदी कर दिया। नोर्गेस बैंक 2 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा एसेट्स का मैनेजमेमेंट करता है। फंड की नई एनुअल फाइलिंग से यह जानकारी मिली है।
