इंडियन बैंक ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसके बाद इसके शेयर में 10 प्रतिशत की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 874.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में 870.95 रुपये पर बंद हुआ। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि तिमाही के दौरान उसका स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 3273.09 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा करीब 2973 करोड़ रुपये था। कुल आय 20,724 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो जून 2025 तिमाही में 18,721 करोड़ रुपये थी।
