Indian Bank Q4 Results: इंडियन बैंक को 3103 करोड़ रुपये मुनाफा, 18 रुपये डिविडेंड का ऐलान

Indian Bank Q4 Results: Indian Bank की टोटल इनकम मार्च तिमाही में बढ़कर 19,980 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,599 करोड़ रुपये थी। बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 17,480 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 7:33 PM
Story continues below Advertisement
बैंक ने प्रति शेयर 18.25 रुपये डिविडेंड देने का फैसला लिया है।

Indian Bank Q4 Results: इंडियन बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान बैंक का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 3,103 करोड़ रुपये रहा। इसमें बैड लोन में कमी का हाथ है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक ने 2,956 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था।

इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 17,480 करोड़ रुपये

Indian Bank की टोटल इनकम मार्च तिमाही में बढ़कर 19,980 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 18,599 करोड़ रुपये थी। बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 17,480 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15,856 करोड़ रुपये थी।


बैंक जरूरत पड़ने पर 5000 करोड़ रुपये जुटा सकता है

मार्च तिमाही में इंडियन बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) बढ़कर 7,109 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,389 करोड़ रुपये थी। इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ बिनोद कुमार ने कहा कि बैंक के बोर्ड ने जरूरत पड़ने पर क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सहित दूसरे तरीकों से 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रति शेयर 18.25 रुपये डिविडेंड का ऐलान

उन्होंने कहा कि बैंक के पास FY26 में भी पूंजी जुटाने का ऐसा एप्रूवल था, लेकिन बैंक ने बाजार से पूंजी नहीं जुटाया। उन्होंने कहा कि बैंक ने प्रति शेयर 18.25 रुपये डिविडेंड देने का फैसला लिया है। यह डिविडेंड FY26 के लिए होगा। उन्होंने कहा कि बैंक इस वित्त वर्ष में भी पहले की तरह डिविडेंड का ऐलान करेगा।

ग्रॉस एनपीए घटकर 1.98 फीसदी पर आया

इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए घटकर 1.98 फीसदी पर आ गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में 3.09 फीसदी था। नेट एनपीए भी घटकर 0.15 फीसदी पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 0.19 फीसदी था। बैड लोन घटने से प्रोविजनिंग घटकर 748 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,100 करोड़ रुपये था।

प्रोविजन कवरेज रेशियो बढ़कर 98% पर पहुंचा

बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो मार्च तिमाही के अंत में बढ़कर 98.28 फीसदी पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 98.10 फीसदी था। बैंक का कैपिटल एडक्वेसी रेशियो बगैर बदलाव के 17.93 फीसदी रहा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का प्रॉफिट 11 फीसदी बढ़कर 12,156 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 10,918 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।