Get App

Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Indian Hotels के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 760 के स्ट्राइक वाली पुट 29.80 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 44 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 12:14 PM
Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
REC पर SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 392 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: आज आबीआई पॉलिसी के दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली। ये कमजोरी ट्रंप टैरिफ वार के चलते दिखाई दी। बाजार गिर कर खुलने के बाद से अभी भी गिरावट पर भी कारोबार करता दिखाई दिया। निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की कमजोरी तो सेंसेक्स में करीब साढ़े तीन सौ अंकों की गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने इंडियन होटल्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने ओबेरॉय रियल्टी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए लॉरस लैब्स पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने आरईसी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Indian Hotels

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Indian Hotels के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 760 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29.80 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 44 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Oberoi Realty Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Oberoi Realty में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Oberoi Realty में 1490 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1390 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1522 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें