बाजार की आज कैसी चाल रह सकती है और निफ्टी -बैंक निफ्टी पर किन लेवल्स पर दांव लगाने से मुनाफा मिल सकता हैं इन्ही सभी संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि नतीजों का मौसम खत्म हुआ हैं ज्यादातर कंपनियों के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। केवल OMCs के नतीजों ने बाजार को निराश किया है। ऐसे में अब बाजार की नजर जैक्सन होल और US फेड की बैठक पर होगी।
अनुज ने आगे कहा कि बाजार ने बड़ा टेस्ट पास किया है और अब निवेशक नए हाई के लिए तैयार हो जाएं। निफ्टी ने 20 DEMA पार किया और मजबूती से उसके ऊपर बंद भी हुआ। वहीं बैंक निफ्टी ने 6 अगस्त के panic low के पास डबल बॉटम बनाया। बाजार के लिए संकेत बेहतर हो रहे हैं, क्रूड फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया है। अनुज का कहना है कि अगर निफ्टी ने इस हफ्ते 24,800 छुआ तो एक्सपायरी हफ्ते में नया हाई संभव है। शुक्रवार को निफ्टी में तीसरी सबसे ऊंची क्लोजिंग हुई। 1 अगस्त को निफ्टी 25,010 और 2 अगस्त को 24,717 पर बंद हुआ। फिलहाल बाजार के लिए अकेला डर यही है कि SEBI फ्रंट पर है । भारतीय बाजार सबसे बड़े बुल मार्केट के दौर में है। अच्छी और बुरी खबरों के बीच जो निवेश कायम रखेगा उसको सबसे ज्यादा मुनाफा होगा।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि घरेलू फ्रंट पर देखें तो रिटेल, HNI का निवेश शिखर पर है। बाजार में पैसा अब मोमेंटम शेयरों से निकलकर वैल्यु स्टॉक्स की तरफ जा रहा है। हाई वैल्यु शेयरों में तेज गिरावट हो रही है।हाई वैल्यु शेयरों में गिरावट पर नजर डालें तो MTAR Tech अपने शिखर से 41 फीसदी टूटा है जबकि IRCON अपने शिखर से 24 फीसदी, IREDA अपने शिखर से 23 फीसदी, HAL अपने शिखर से 16 फीसदी, Mazagon Dock अपने शिखर से 15फीसदी गिरा हैं।
अनुज ने आगे कहा कि निवेशकों को अब रिटर्न की उम्मीद को थोड़ा कम करना होगा। कोविड के बाद पिछले 4 साल का CAGR रिटर्न तो अब नहीं मिलने वाला है। शेयर बाजार से अब 10-12% CAGR रिटर्न की उम्मीद रखें। शेयर अब भी निवेश की सबसे बेहतरीन एसेट क्लास दिखती है।
निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी सभी बड़े मूविंग एवरेज को हासिल करने में कामयाब रहा। लिहाजा निफ्टी में लॉन्ग रहें। क्लोजिंग बेसिस पर अब SL को बढ़ाकर 24,400 (20 DEMA) पर लगाए। निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,700-24,750 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,800-24,850 (चार्ट के मुताबिक) पर है। 24,850 के ऊपर बंद हुए तो नया शिखर जल्द मिलेगा। पहला सपोर्ट 24,400-24,450 (20 DEMA, ऑप्शन के मुताबिक) है। बड़ा सपोर्ट 24,200-24,250 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 24,450-24,550 पर है जबकि पोजीशन जोड़ने का जोन 24,350-24,450 पर है। नए लॉन्ग सौदों के लिए 24,200 पर स्टॉपलॉस लगाए।
वहीं बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बनाते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी ने 100 DEMA पर डबल बॉटम बनाया। बैंक निफ्टी का अभी 50,950 का 20 DEMA हासिल करना बाकी है। पहला रजिस्टेंस 50,900-51,000 (20 and 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,150-51,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। पहला सपोर्ट 50,500 (10 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 50,000-50,200 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। खरीदारी का जोन 50,400-50,600 पर है जबकि पोजीशन जोड़ने का जोन 50,200-50,400 पर है। नए लॉन्ग सौदों के लिए 50,000 पर सख्त SL लगाए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।