Get App

बाजार में सालाना 12-13% रिटर्न संभव, रामदेव अग्रवाल और सुनील सिंघानिया से जानें किस सेक्टर में होगी तगड़ी कमाई

रामदेव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय बाजार आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। बुल मार्केट में FIIs ने काफी बिकवाली की है लेकिन मौजूदा बाजार में FIIs बिकवाली करने से डर रहे हैं

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 20, 2022 पर 10:42 PM
बाजार में सालाना 12-13% रिटर्न संभव, रामदेव अग्रवाल और सुनील सिंघानिया से जानें किस सेक्टर में होगी तगड़ी कमाई
रामदेव अग्रवाल ने कहा कि अगर आपके पास पैसा है तो बाजार में निवेश करें। 15 साल फाइनेंशियल सेक्टर के लिए अच्छे रहे है

दिवाली से अब तक भारतीय बाजार ने दूसरे उभरते बाजारों औऱ ग्लोबल बाजारों की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत की इकोनॉमी का आउटलुक मजबूत बना हुआ है। ऐसे में सीएनबीसी -आवाज की दिवाली से दिवाली तक की सीरीज में MOFSL के रामदेव अग्रवाल और Abakkus Asset Manager LLP के सुनील सिंघानिया के समृद्धि के मंत्र समझने की कोशिश करेंगे । हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि बाजार के मौजूदा हालात में भी अगली दिवाली तक कौन से सेक्टर्स में पैसा बन सकता है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में रामदेव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय बाजार आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। बुल मार्केट में FIIs ने काफी बिकवाली की है लेकिन मौजूदा बाजार में FIIs बिकवाली करने से डर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है। बाजार का वैल्युएशन अच्छा है। हालांकि अर्निंग ग्रोथ का अनुमान थोड़ा घटाया गया है।

वहीं बाजार के दूसरे दिग्गज सुनील सिंघानिया ने बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा कि FIIs ने भारतीय बाजार में काफी पैसा कमाया है। यूक्रेन रूस युद्ध के चलते दुनिया पर दबाव बना हुआ है।

यूरोप और US में महंगाई चिंता का विषय है। FIIs ने रिस्क एसेट कम किया है। बाजार में FIIs अब री-बैलेंस करने की कोशिश कर रहे है। IMF ने भी भारत की ग्रोथ पर भरोसा जताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें