कल मंगलवार 3 जनवरी को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार उच्च स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 35 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 18,232.50 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 126.41 अंक या 0.21% बढ़कर 61,294.20 पर बंद हुआ। कल ज्यादातर समय बाजार पॉजिटिव संकेतों के साथ सपाट कारोबार करता रहा। इंट्राडे में बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली थी। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी बैंक, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आज निफ्टी की कैसी चाल दिखायेगा। निफ्टी पर कौन से लेवल अहम होंगे। कहां इसमें सपोर्ट है और कहां इसमें रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। इस पर लेंगे एक्सपर्ट चेक-
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि आज इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 18245(20DEMA)-18272 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा रजिस्टेंस जोन 18327-18381/410 पर है। इसमें पहला बेस जोन 18149-18087 के जोन में नजर आ रहा है। निफ्टी में बड़ा बेस जोन 18033-17966 के जोन में दिखाई दे रहा है। कल हमारा 18243 का टार्गेट हासिल हुआ था।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल सेट अप अच्छा दिख रहा है। अमेरिकी बाजारों में रिकवरी नजर आई है। FIIs बिकवाली ज्यादा नहीं है और DIIs से सपोर्ट मिला है। 18200-100-18000 जोन में पुट राइटिंग दिख रही है। 18500 के पहले 18300 पर कॉल राइटिंग है। इसमें 18245 के ऊपर कोई टेक्निकल बाधा नहीं है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में गिरावट में खरीदारी की रणनीति कारगर है। पहले बेस तक गिरावट में खरीदारी करें। दूसरा बेस कायम रहने तक बिकवाली का इरादा नहीं रखना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस जोन 43530-43667 के स्तरों पर दिखाई दे रहा है। इसमें बड़ा रजिस्टेंस जोन 43830-43944 के स्तर पर है। जबकि बैंक निफ्टी में पहला बेस जोन 43170-42977(20DEMA) के जोन में दिखाई दिया। इसमें बड़ा बेस जोन 42810-42690 के स्तरों पर नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी पर कल हमारा 43440-510 का टार्गेट हासिल हुआ है। 43300 से 43000 के बीच अच्छी पुट राइटिंग दिखी। 43500 कॉल के OI में करीब 31 लाख शेयर नजर आ रहे हैं।
वीरेंद्र ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी गिरावट पर खरीदारी करें। पहले बेस के करीब या पुट राइटर्स के जोन में मिले तो खरीदारी करें। बैंक निफ्टी में 43530 के ऊपर निकलने के बाद ही बड़ी तेजी देखने को मिलेगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )