इंडियन मार्केट्स पर ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट का असर नहीं पड़ा है। बीते कुछ दिनों में अमेरिका सहित कई बड़े बाजारों में भारी गिरावट आई है। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी में 10 नवंबर से 17 नवंबर के बीच लगातार छह दिनों तक तेजी जारी रही। 18 नवंबर को मार्केट में थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग दिखी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2-2 फीसदी का उछाल आया। अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक बीते 9 सत्रों में से 7 में गिरकर बंद हुए। सवाल है कि आखिर इंडियन मार्केट्स पर ग्लोबल मार्केट की गिरावट का असर क्यों नहीं पड़ा?
