Get App

निफ्टी में लार्जकैप स्टॉक की तरह है भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शनः रिधम देसाई, Morgan Stanley

S&P 500 में इस साल अब तक 19 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि दूसरी तरफ निफ्टी अब तक सपाट कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 3:41 PM
निफ्टी में लार्जकैप स्टॉक की तरह है भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शनः रिधम देसाई, Morgan Stanley
Ridham Desai ने कहा आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में निचले स्तर पर खरीदारी की जा सकती है हालांकि अमेरिका में मंदी आने पर आईटी कंपनियों की कमाई पर कुछ दबाव दिखेगा लेकिन यह मंदी केवल 1-2 तिमाही तक दिखेगी

भारतीय इक्विटी बाजार के लिए अब तक यह साल अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अगर आप निफ्टी को वैश्विक नजरिए से देखें तो इसमें कोई शक नहीं कि यह अपने समकक्ष इंडेक्सेस को मात देने में कामयाब रहा है। इस साल अब तक एसएंडपी 500 (S&P 500) में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है।

हमारे सहयोगी चैनल CNBC TV-18 के साथ एक साक्षात्कार में मॉर्गन स्टेनली इंडिया के प्रबंध निदेशक, रिधम देसाई (Ridham Desai, managing director at Morgan Stanley India) ने भारतीय बाजार के इस बेहतर प्रदर्शन के पीछे के कारणों को साझा किया।

रिधम देसाई ने कहा “सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कॉर्पोरेट मुनाफे की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सितंबर 2019 में सरकार ने बेस कॉर्पोरेट टैक्स को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने की घोषणा की। तभी से यह सब शुरू हुआ। जब मुनाफा बढ़ता है, कंपनियां निवेश करती हैं, वे नौकरियां उपलब्ध कराती हैं, पगार बढ़ती है। यह बड़ा साइकल होता है।"

उन्होंने कहा, "सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले कॉर्पोरेट मुनाफा अभी 4 प्रतिशत है। अगले 4-5 वर्षों में यह संभवत: 8 प्रतिशत हो जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें