ब्रोकरेज फर्मों ने इन स्टॉक पर दी खरीद की राय, क्या आप भी करेंगे इन्हें अपने पोर्टफोलियों में शामिल

Today Top Brokerage views - मॉर्गन स्टैनली ने IndiGo पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2,749 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 1:15 PM
मॉर्गन स्टैनली ने Indian Hotels पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 329 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर IndiGo, Indian Hotels, Apollo Tyres,PB FINTECH , INFO EDGE, SUN PHARMA , EXIDE जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    IndiGo पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने IndiGo पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2,749 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि तीसरी तिमाही का यील्ड पहली तिमाही से ज्यादा होगा। घरेलू ट्रैफिक कोरोनाकाल से पहले के स्तर पर पहुंचा है। कंपनी को इंटरनेशनल ट्रैवल में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है।


    Indian Hotels पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने Indian Hotels पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 381 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि डिमांड में मजबूती बरकरार दिख रही है। Q3 में भारत में G20 बैठक और वेडिंग सीजन से सपोर्ट मिलेगा। सप्लाई ग्रोथ, मांग ग्रोथ की तुलना में कम रह सकती है। मैनेजमेंट को मिडस्केल होटल सेगमेंट में बेहतर ग्रोथ संभव है।

    Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Paytm, Nykaa, Bajaj Auto और अन्य स्टॉक्स

    Apollo Tyres पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने Indian Hotels पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 329 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। कंपनी प्राइसिंग लीडर के तौर पर उभरने की तैयारी में है। भारत में प्राइसिंग की वजह से ग्रोथ, वॉल्यूम लगभग सपाट रहा है। यूरोपीय कारोबार में तेजी जारी है। मैनेजमेंट ने RoCE अनुमान 7% से बढ़ाकर 12-15% किया है।

    Sun Pharma पर Goldman Sachs

    Goldman Sachs ने सन फार्मा पर बिकवाली की राय दी है और इसके लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। Goldman Sachs का कहना है कि भारत में नए प्रोडक्ट लॉन्च और MR प्रोडक्टिविटी में सुधार के ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट शेयर बढ़ने से स्पेश्यालिटी कारोबार से आय बढ़ा है। नए प्रोडक्ट लॉन्च से भी आय को सपोर्ट मिला है। कंपनी को R&D खर्च बढ़ने की उम्मीद है।

    Info Edge पर CLSA

    CLSA ने Info Edge पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। CLSA का कहना है कि कंपनी के लिए डिमांड की स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है। रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार में अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। नई मार्केटिंग रणनीति से मैट्रिमनी कारोबार तेजी दिख रही है।कई कारोबार अभी निवेश मोड में ही हैं। मैनेजमेंट मुनाफे की जगह मार्केट शेयर बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इन सभी को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर 4100 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।