6 ट्रेडिंग सेशन में इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का मार्केट कैपिटलाइजेशन 21,000 करोड़ रुपये कम हो गया है। इसकी वजह विमानन कंपनी में चल रही दिक्कतें और फ्लाइट कैंसिलेशन है। स्टॉक एक्सचेंजों के डेटा से पता चलता है कि इंटरग्लोब एविएशन के स्टॉक में 5 दिसंबर को लगातार 6ठे दिन गिरावट है। 6 दिनों में यह 9 प्रतिशत गिर चुका है। इंडिगो के गिरते स्टॉक प्राइस से 2.9 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर्स प्रभावित हुए हैं।
