IndiGo धड़ाम, 6% टूटकर शेयर एक साल के निचले स्तर, Goldman ने किया सतर्क

IndiGo Shares: दिग्गज एविएशन कंपनी इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी कमाई के अनुमान में भारी कटौती की तो शेयर धड़ाम हो गए और टूटकर यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। चेक करें ब्रोकरेज फर्म का अब क्या रुझान है

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
पश्चिमी एशिया में लड़ाई के लंबे चलने की आशंका पर Indigo के शेयर टूटकर आज एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए।

IndiGo Shares: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा दिया। इस कोहराम के बीच दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन बुरी तरह टूट गया। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इसकी कमाई के अनुमान में जोरदार कटौती को निवेशक धड़ाधड़ शेयरों की बिकवाली करने लगे। इस कारण यह 6% से अधिक टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गया। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी मजबूर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 4.85% की गिरावट के साथ ₹3946.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.10% टूटकर ₹3894.80 तक आ गया था।

IndiGo पर क्या है Goldman का रुझान?

गोल्डमैन सैक्स ने इंडिगो की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹5,200 पर फिक्स किया है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि तेल की कीमतों में तेज उछाल के बाद देश के एविएशन सेक्टर का स्वरूप काफी बदल सकता है और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें अगली कुछ तिमाहियों में दिखने लगेंगी। तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल $113 की तरफ बढ़ रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई यानी अमेरिकी क्रूड वेरिएंट की कीमतें प्रति बैरल $98.89 पर हैं।


ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के चलते इंडिगो ने पिछले हफ्ते अपने सभी देशी-विदेशी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज का ऐलान किया था। तेल की बढ़ती लागत और पश्चिमी एशिया में नियर टर्म में कम ट्रैफिक के चलते इंडिगो ने वित्त वर्ष 2026, वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 में कमाई के अनुमान में कटौती की है।

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच लड़ाई चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है जिससे तेल की कीमतें उबाल मार रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटों के भीतर "बिना किसी धमकी के" होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने को कहा है और ऐसा नही होने पर इसके पावर प्लांट्स पर बमबारी की धमकी दी है। इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके फ्लूल साइट्स को निशाना बनाया जाता है, तो पश्चिमी एशिया में अमेरिका और इजरायल से जुड़े सभी एनर्जी, आईटी और पानी साफ करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म कर दिया जाएगा। इसने जियोपॉलिटिकल टेंशन को काफी बढ़ा दिया है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

इंडिगो के शेयरों ने निवेशकों को करारा झटका दिया है। पिछले साल 18 अगस्त 2025 को यह ₹6225.05 पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 ही महीने में 37.43% टूटकर आज 23 मार्च 2026 को ₹3894.80 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 21 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है तो 3 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है।

Kotak Bank ने Deutsche Bank के भारतीय बिजनेस के लिए लगाई सबसे तगड़ी बोली, ये दिग्गज छूटे पीछे

Castrol समेत ये 9 स्टॉक्स, डिविडेंड से बोनस तक के फायदों से चूकने से पहले चेक करें लिस्ट, इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।