IndiGo Shares: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई ने भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा दिया। इस कोहराम के बीच दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन बुरी तरह टूट गया। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इसकी कमाई के अनुमान में जोरदार कटौती को निवेशक धड़ाधड़ शेयरों की बिकवाली करने लगे। इस कारण यह 6% से अधिक टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गया। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी मजबूर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 4.85% की गिरावट के साथ ₹3946.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.10% टूटकर ₹3894.80 तक आ गया था।
