IndiGo Shares: इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के शेयरों में बुधवार 8 अप्रैल को भारी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 11% तक उछल गए। यह पिछले 4 सालों यानी फरवरी 2022 के बाद इस शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में पांच दिन यह शेयर हरे निशान में रहा है और इस दौरान यह 20.3% चढ़ चुका है।
AERA के फैसले से मिला बड़ा सपोर्ट
इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) का हालिया फैसला है। अथॉरिटी ने देस के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती का ऐलान किया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। यह राहत सभी घरेलू उड़ानों के लिए तीन महीने तक लागू रहेगी।
फ्यूल के दाम घटने से मिला
इंडिगो के शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट भी है। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के लिए संघर्ष विराम पर सहमति बनी है। इस खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 15% की गिरावट आई और ब्रेट क्रूड का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। एयरलाइन कंपनियों के लिए फ्यूल के दाम में गिरावट को काफी पॉजिटिव माना जाती है, क्योंकि उनका बड़ा खर्च ईंधन पर होता है।
फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का भी असर
इससे पहले, इंडिगो ने 2 अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था। नई दरों के तहत घरेलू यात्रियों को दूरी के आधार पर ₹275 से ₹950 तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जो पहले ₹150 से ₹700 के बीच था। इससे कंपनी की कमाई पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।
नए CEO की नियुक्ति से बढ़ा भरोसा
कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में विलियम वॉल्श (William Walsh) को को नए CEO के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है, जो 3 अगस्त से पदभार संभालेंगे। वॉल्श इसस पहले ब्रिटिश एयरवेज के CEO रह चुके हैं और 2021 से इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल भी हैं।
इंडिगो के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 11.1% चढ़कर 4,744 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। सुबह 9:50 बजे के करीब यह शेयर 9.5% की बढ़त के साथ 4,673 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालांकि, साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 8.3% गिरा हुआ है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।