Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। कल के कंसोलिडेशन के बाद बाजार में आज भी कंसोलिडेशन नजर आ रहा है। एफएंडओ की बात करें तो ग्रैन्यूल्स इंडिया, गोदरेज प्रॉपर्टीज, संवर्धन मदरसन, यूपीएल, इप्का लैब्स, अपोलो टायर्स, बालकृषण इंडस्ट्रीज, नालको और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि सीमेंस, एनटीपीसी, अंबुजा सीमेंटस, पॉलीकैब, बीईएल, वोडाफोन आइडिया, आईईएक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
