Indus Towers share price: ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च ने इंडस टावर्स लिमिटेड का टारगेट प्राइस 265 रुपये से बढ़ाकर 320 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कंपनी के बढ़ते फ्री कैश फ्लो और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की प्रस्तावित फंडिंग योजना का हवाला देते हुए टारगेट प्राइस में यह बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज ने कहा कि फंड जुटाने से इंडस टावर्स में और तेजी आ सकती है और यह स्टॉक पर नजर रखने वाला एक अहम पहलू होगा। इस बीच इंडस टावर्स के शेयर आज 27 फरवरी को एनएसई पर 246 रुपये के भाव पर बंद हुए।
