Indus Towers Shares: कारोबार बढ़ने की शानदार गुंजाइश, फिर भी एक्सपर्ट ने दी फटाफट बेचने की सलाह

Indus Towers Share Price: किसी कंपनी के ग्रोथ की अच्छी गुंजाइश हो तो शेयर भी चढ़ता है। हालांकि इंडस टावर्स के मामले में ब्रोकरेज का रुझान उल्टा है। एयरटेल और वोडा आइडिया अपना विस्तार कर रही हैं तो इंडस टावर्स के कारोबार के लिए यह शानदार मौका है। हालांकि इसके बावजूद एनालिस्ट्स ने इसे फटाफट बेचने की सलाह दी है, नहीं बेचे तो निवेश एक तिहाई घट जाएगा

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 9:59 PM
इस समय एयरटेल गांवों में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और वोडाफोन आइडिया भी एक बार फिर दम-खम दिखा रही है। इसके चलते Indus Towers को टावर इंडस्ट्री में अच्छी ग्रोथ के आसार दिख रहे हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Indus Towers Share Price: टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही है जिससे टावर्स की मांग बढ़ेगी। इसके चलते टावर कंपनी इंडस टावर्स के कारोबार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। एक कारोबारी दिन पहले इसके शेयर सात साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि मुनाफावसूली के चलते इस हाई से यह करीब 3 फीसदी नीचे आ गया। आज BSE पर यह 2.12 फीसदी टूटकर 395.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। अब आगे की बात करें तो चूंकि टेलीकॉम कंपनियां विस्तार कर रही हैं, इंडस टावर्स का बिजनेस आउटलुक अच्छा दिख रहा है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इसे फटाफट बेचने की सलाह दी और एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा लेवल से यह करीब 32 फीसदी फिसल सकता है।

    Indus Towers को लेकर ब्रोकरेज क्यों है निगेटिव?

    इस समय एयरटेल गांवों में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और वोडाफोन आइडिया भी एक बार फिर दम-खम दिखा रही है। इसके चलते इंडस टावर्स को टावर इंडस्ट्री में अच्छी ग्रोथ के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा Nxtra के विलय के लिए इंडस के साथ एयरटेल बात कर सकती है जिसके बाद इंडस में भारती की हिस्सेदारी बढ़कर 52 फीसदी हो जाएगी। इंडस का मानना की रियल एस्टेट स्पेस और पावर सप्लाई को मैनेज करने में इसे महारत हासिल है और ये दोनों ही डेटा सेंटर के लिए काफी अहम है तो ऐसे में दोनों के बीच अगर बात बनती है तो डेटा सेंटर के बिजनेस में इंडस आगे बढ़ सकती है।


    इसके अलावा कंपनी इस वित्त वर्ष में विस्तार के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ा सकती है लेकिन वोडा आइडिया से बकाए की रिकवरी से फ्री कैश फ्लो/डिविडेंड पेआउट को सपोर्ट मिल जाएगा। इनतना सब पॉजिटिव होने के बावजूद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को इसका वैल्यूएशन महंगा लग रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है और 270 रुपये का टारगेट फिक्स किया है।

    एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

    इंडस टावर्स के शेयरों ने एक साल में निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है। पिछले साल 18 अगस्त 2023 को यह 157.40 रुपये के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 11 महीने में यह 159 फीसदी से अधिक उछलकर 4 जुलाई 2024 को 408.25 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए सात साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि इस हाई से फिलहाल यह 3 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। ब्रोकरेज के मुताबिक इस लेवल से भी यह 32 फीसदी और टूट सकता है।

    Mazagon Dock समेत तीन शिपिंग स्टॉक्स ने बरसाए ₹1.50 लाख करोड़, इतना तगड़ा है ऑर्डर बुक

    दिल्ली मेट्रो पर सवार यह शेयर, 19% उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।