Delhi Metro के साथ एमओयू, 19% उछलकर RVNL के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

RVNL Shares: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरटेकिंग (MoU) पर साइन किए हैं। इस एमओयू के चलते आरवीएनएल के शेयर रॉकेट बन गए और यह करीब 19 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसका फुल मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। जानिए दिल्ली मेट्रो के साथ कैसा एमओयू हुआ है?

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 5:16 PM
पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही RVNL के लिए बहुत शानदार रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RVNL Shares: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरटेकिंग (MoU) पर साइन किए हैं। इस एमओयू के चलते आरवीएनएल के शेयर रॉकेट बन गए और यह करीब 19 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। आज बीएसई पर यह 17.36 फीसदी की मजबूती के साथ 491.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 18.94 फीसदी उछलकर 498.05 रुपये पर पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसका फुल मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और फिलहाल यह 1,02,906.17 करोड़ रुपये पर है।

    RVNL को कैसा ऑर्डर मिला है Delhi Metro से

    दिल्ली मेट्रो से रेल विकास को जो ऑर्डर मिला है, कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में उसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इसने दिल्ली मेट्रो के भारत और विदेशों में आने वाले प्रोजेक्ट्स में साझेदारी के लिए एमओयू पर साइन किए हैं। यह एमओयू मेट्रो, रेलवेज, हाई स्पीड रेल, हाईवेज, मेगा ब्रिजेज, टनल, इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग्स/वर्कशॉप्स या डिपो, एसएंडटी वर्क्स और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए प्रोजक्ट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आरवीएनएल ने किया है।


    आरवीएनएल की कैसी है कारोबारी सेहत

    पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही रेल विकास निगम लिमिटेड के लिए बहुत शानदार रही। सालाना आधार पर इसका रेवेन्यू 17.4 फीसदी उछलकर 6714 करोड़ रुपये और मार्जिन 0.20 फीसदी बढ़कर 6.8 फीसदी पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 33 फीसदी बढ़कर 478.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2024 के आखिरी में इसका ऑर्डर बुक करीब 85 हजार करोड़ रुपये का था जिसमें से 40 हजार करोड़ रुपये बिड पोर्शन और 45 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर नॉमिनेशन पोर्शन का है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 23 हजार करोड़ रुपये के रेवेन्यू और वित्त वर्ष के आखिरी में 92 हजार से 1 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डरबुक का लक्ष्य रखा है। कंपनी को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में उसे 20000-25000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिल सकता है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को 21,889 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

    Mazagon Dock समेत तीन शिपिंग स्टॉक्स ने बरसाए ₹1.50 लाख करोड़, इतना तगड़ा है ऑर्डर बुक

    Bitcoin की चमक लगातार चौथे दिन फीकी, $55000 के नीचे आ गया भाव

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।