Indus Towers Share Price: टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही है जिससे टावर्स की मांग बढ़ेगी। इसके चलते टावर कंपनी इंडस टावर्स के कारोबार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। एक कारोबारी दिन पहले इसके शेयर सात साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि मुनाफावसूली के चलते इस हाई से यह करीब 3 फीसदी नीचे आ गया। आज BSE पर यह 2.12 फीसदी टूटकर 395.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। अब आगे की बात करें तो चूंकि टेलीकॉम कंपनियां विस्तार कर रही हैं, इंडस टावर्स का बिजनेस आउटलुक अच्छा दिख रहा है। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इसे फटाफट बेचने की सलाह दी और एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा लेवल से यह करीब 32 फीसदी फिसल सकता है।
