इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) के शेयर में आज एक्शन दिख रहा है। एक समय ये तेजी दिखाते हुए दिन के उच्च स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि दोपहर 12.42 बजे करीब ये स्टॉक 3.71 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए या 41.55 रुपये ऊपर चढ़कर 1162.15 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। आज इंट्राडे में बैंकिंग स्टॉक ने 1167.55 रुपये का स्तर छुआ। जबकि 1105 रुपये का लो हिट किया। इस स्टॉक में आज दिख रहे एक्शन या तेजी की वजह बैंक के सीईओ के बारे में सूत्रों से मिल रही खबर है। दरअसल सूत्रों के हवाले से ये खबर मिल रही है कि इंडसइंड बैंक के CEO सुमंत कठपालिया (Sumant Kathpalia, CEO, IndusInd Bank) को 3 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है।
