IndusInd Bank share price: इंडसइंड बैंक 2% से ज्यादा भागा, UBS की अपग्रेडिंग ने दिया बूस्टर डोज

IndusInd Bank share price:वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक का शुद्ध मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 2040 करोड़ रुपये पर रहा था। बैंक ने हालिया फाइलिंग में एक्सचेंजों को बताया है कि इस अवधि में उसकी शुद्ध ब्याज आय 4669 करोड़ रुपये पर आ गई है। जबकि ये पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3985 करोड़ रुपये पर रही थी। इस तरह देंखें तो चौथी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड May 10, 2023 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
Buzzing Stocks:इंडसइंड बैंक के स्टॉक ने पिछले 5 वर्षों में निफ्टी बैंक इंडेक्स को काफी कमतर प्रदर्शन किया है। निफ्टी बैंक इंडेक्स ने पिछले 5 साल में 63.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इसी अवधि के दौरान इंडसइंड बैंक के शेयर ने 39.01 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IndusInd Bank share price:UBS से डबल अपग्रेड के बाद इंट्राडे कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 2 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। फिलहाल 12 बजे के आसपास ये स्टॉक एनएसई पर 31.60 रुपए यानी 2.77 फीसदी की बढ़त के साथ 1171.85 रुपए के स्तर पर दिख रहा है।

    वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही में इंडसइंड बैंक का शुद्ध मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 2040 करोड़ रुपये पर रहा था। बैंक ने हालिया फाइलिंग में एक्सचेंजों को बताया है कि इस अवधि में उसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) 4669 करोड़ रुपये पर आ गई है। जबकि ये पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3985 करोड़ रुपये पर रही थी। इस तरह देंखें तो चौथी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

    अगस्त में होने वाली रिबैलेंसिंग एक्सरसाइज के दौरान इंडसइंड बैंक को भी एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल किए जाने की संभावना है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए इस स्टॉक में निवेश की गुंजाइश में काफी बढ़त हुई है, इसको देखते हुए स्टॉक को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल जा सकता है। ऐसा होने पर निजी क्षेत्र के इस बैंक के शेयर भाव में अच्छी तेजी आ सकता है। एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल होने से स्टॉक में 300 मिलियन डॉलर (2500 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश आ सकता है।


    शेमारू एंटरटेनमेंट में लगा 10% का अपर सर्किट, शानदार Q4 नतीजों का दिखा असर

    क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस

    इन बातों को ध्यान में रखते हुए यूबीएस ने इंडसइंड बैंक को 'न्यूट्रल' से 'बाय' में अपग्रेड कर दिया है। यूबीएस ने स्टॉक का टारगेट भी 1250 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1450 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक अनुकूल कॉर्पोरेट क्रेडिट साइकिल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चक्र में विराम के संकेत बैंक के लिए पॉजिटिव हैं। कॉरपोरेट, सीवी और एमएफआई साइकिल में स्थिरता भी बैंक के लिए अच्छी है।

    एक दूसरी ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने भी 1280 रुपये के टारगेट के साथ इंडसइंड पर 'खरीद' रेटिंग बनाए रखी है। नुवामा का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से 12.1 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का मानना है कि इंडसइंड बैंक में ज्यादातर पैमानों पर लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा।

    स्टॉक का प्रदर्शन

    इंडसइंड बैंक के स्टॉक ने पिछले 5 वर्षों में निफ्टी बैंक इंडेक्स को काफी कमतर प्रदर्शन किया है। निफ्टी बैंक इंडेक्स ने पिछले 5 साल में 63.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इसी अवधि के दौरान इंडसइंड बैंक के शेयर ने 39.01 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।