शेमारू एंटरटेनमेंट में लगा 10% का अपर सर्किट, शानदार Q4 नतीजों का दिखा असर

Shemaroo Entertainment के शेयरों में 10 मई को शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला। सुबह 10:24 बजे NSE पर शेमारू के शेयर में अपर सर्किट लगा। जिसके बाद ये 130.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी की 31 मार्च, 2023 को समाप्त अवधि के दौरान कुल आय 164.7 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड May 10, 2023 पर 12:25 PM
Story continues below Advertisement
Shemaroo Entertainment का 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा दिंसबर 20022 के मुनाफे 0.884.84 करोड़ से बढ़कर 4.84 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Shemaroo Entertainment share price: शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड (Shemaroo Entertainment Ltd) के शेयरों में आज 10 मई को शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत की तेजी नजर आई। सुबह 10:24 बजे एनएसई (NSE) पर शेमारू के शेयर ने अपर सर्किट हिट किया और ये 130.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद स्टॉक में जोरदार उछाल नजर आया। शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड की 31 मार्च, 2023 को समाप्त अवधि के दौरान कुल आय 164.7 करोड़ रुपये रही। जबकि 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 150.4 करोड़ रुपये रही थी।

    कंपनी 31 मार्च, 2023 को समाप्त अवधि के दौरान शुद्ध मुनाफा 4.84 करोड़ रुपये रहा। जबकि 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान कंपनी का मुनाफा 0.88 करोड़ रुपये रहा था।

    कंपनी 31 मार्च, 2023 को समाप्त अवधि के दौरान EPS 1.78 करोड़ रुपये रहा। जबकि 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त अवधि के दौरान कंपनी का EPS 0.32 करोड़ रुपये रहा था।


    हाल ही में कंपनी में हुए फेरबदल

    Shemaroo Entertainment ने हाल ही में अनुजा त्रिवेदी को मुख्य मार्केटिंग अधिकारी (Anuja Trivedi as chief marketing officer (CMO) नियुक्त करने की घोषणा की। वे कार्यकारी समिति का हिस्सा होंगी। वे शेमारू के सीओओ अर्घ्य चक्रवर्ती (Arghya Chakravarty, COO) को रिपोर्ट करेंगी। त्रिवेदी डिज्नी स्टार से यहां आई हैं। वहां पर वे कार्यकारी निदेशक, कंटेंट स्टूडियो स्ट्रैटेजी हेड थीं।

    शिपिंग कॉर्पोरेशन में 8% का उछाल, मार्जिन विस्तार और प्रॉफिट ग्रोथ से भागा स्टॉक

    शेमारू के सीईओ हिरेन गडा (Hiren Gada, CEO) ने कहा, ''हमें अपने नए सीएमओ के रूप में शेमारू में अनुजा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। बाजार के रुझानों का विश्लेषण करने और विकास के अवसरों की पहचान करने में अनुजा की विशेषज्ञता हमारी विस्तार योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसकी वजह ये है कि हम भी लगातार बदलते मीडिया लैंडस्केप को नेविगेट करना जारी रखते हैं। हमें विश्वास है कि शेमारू की निरंतर सफलता और वृद्धि में अनुजा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।''

    स्टॉक प्रदर्शन

    शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने पिछले 5 वर्षों में बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स से काफी कमजोर प्रदर्शन किया है। शेमारू स्टॉक ने पिछले 5 वर्षों में अपने वैल्यू का 71.82 प्रतिशत गंवा दिया है। जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स ने इसी अवधि में 68.77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।