Get App

IndusInd Bank Shares: जून तिमाही के नतीजों के बाद 2% उछला शेयर, अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए

IndusInd Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के बैंक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 29 जुलाई को हल्की तेजी देखी गई। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 2 प्रतिशत की उछाल आई और शेयर का भाव 819 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 68% गिरकर 684 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण लोन में गिरावट और संभावित बैड लोन के लिए किए ऊंचे प्रावधान रहे

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 10:10 AM
IndusInd Bank Shares: जून तिमाही के नतीजों के बाद 2% उछला शेयर, अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? जानिए
IndusInd Bank Shares: कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली

IndusInd Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के बैंक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 29 जुलाई को हल्की तेजी देखी गई। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 2 प्रतिशत की उछाल आई और शेयर का भाव 819 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 68% गिरकर 684 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण लोन में गिरावट और संभावित बैड लोन के लिए किए ऊंचे प्रावधान रहे। कंसॉलिडेटेड आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 72% घटकर 604 करोड़ रुपये रहा।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से होने वाली आय सालाना आधार पर 14 प्रतिशत घटकर 4,640 करोड़ रुपये रही। हालांकि, मनीकंट्रोल के पोल में एनालिस्ट्स ने इसके 4,279 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था, जबकि मुनाफा 559 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी। यानी नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, लेकिन सालाना आधार पर कमजोरी साफ नजर आई।

बैंक की कुल कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 30 जून 2025 तक 16.63 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल जून में यह 17.04 प्रतिशत था। इस तिमाही के दौरान बैंक के लोन और डिपॉजिट्स दोनों में 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो मुख्य रूप से होलसेल सेगमेंट की कमजोरी के चलते हुआ।

IndusInd Bank Shares: अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें