Info Edge Share Price :इंफो एज में आज करीब 3 फीसदी की तेजी है। कंपनी के AI और डीपटेक निवेश वैल्यू का पोर्टफोलियो दोगुना हो गया है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में दिख रहा है। फिलहाल 12 बजे के आसपास यह शेयर 27 रुपए यानी 2.75% की बढ़त के साथ 1012 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,024.80 रुपए और दिन का लो 993 रुपए है। स्टॉक में अच्छे वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। इसका ट्रेंडिंग वॉल्यूम 2,729,204 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 65,804 करोड़ रुपए पर दिख रहा है।
इंफो एज ने अपने शेयर होल्डर्स को 20 पेज का एक लेटर लिखा है। इसमें इंफो एज ने अब तक जितने भी निवेश किए हैं, कैसे किए है, इसका सोर्स ऑफ़ फंड्स क्या है? कितना निवेश किया है? अब उसका रिटर्न कितना बन चुका है? निवेश के पीछे कारण क्या हैं? इन सबको पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ बताया गया है। ध्यान रखने की बात है कि मार्केट और इन्वेस्टर्स को ट्रांसपेरेंसी बहुत पसंद आती है। जब कंपनियां खुलकर सारी जानकारी निवेशकों के सामने रखते हैं तो मार्केट इसको हमेशा अप्रिशिएट करता है। आज बिल्कुल ऐसा ही देखने को मिला है।
इस लेटर की हाईलाइट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि तो एआई, डीपटेक और कंज्यूमर टेक कंपनी का बड़ा फोकस एरिया है। वैसे भी यह वही खास कंपनी है जिसने Zomato को बहुत ही अर्ली स्टेज में पहचान किया था। यहां पर इसने निवेश किया और मैसिव गेंस भी बनाए। पॉलिसी बाजार को भी इसने ही आइडेंटिफाई किया था। ये दो कंपनीज़ हम जानते हैं। लेकिन ऐसी बहुत सारी कंपनीज़ हैं जो इंफो एज के निवेश पोर्टफोलियो में शामिल हैं।
अब एक-एक करके इसके ब्रेकडाउन आपके सामने रखें तो एआई में इसने 614 करोड़ का निवेश है। इस सेक्टर की 28 कंपनियों में इसका निवेश है। जिसकी मौजूदा वैल्यू तकरीबन 614 करोड़ से डबल कर 1268 करोड़ रुपए हो गई है। यानी को एआई में किए गए अपने निवेश पर 2 गुना रिटर्न्स मिल चुके है। डीप टेक में देखें तो इसमें इसने 30 कंपनियों में 455 करोड़ रुपए लगाए। इस निवेश की मौजूदा वैल्यू 559 करोड़ रुपए हो गई है। यानी कंपनी को यहां 1.2 गुना यानी दो गुना से ज्यादा के रिटर्न मिले है।
कंज्यूमर टेक एक ऐसा फोकस एरिया है जहां पर इंफो एज की एक्सपर्टीज है। कंपनी ने यहां पर बड़ा पैसा बनाया। कंपनी ने इस एरिया में 45 कंपनियों में 2755 करोड़ रुपए लगाए। इस निवेश की वर्तमान वैल्यू 27,214 करोड़ रुपए हो गई है। इन कंपनियों से इसको 13.5 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला है। इन सभी एरियाज में कंपनी के कुल निवेश की बात करें तो यह 135 कंपनियों में 4900 करोड़ रुपए है। इस निवेश की वर्तमान वैल्यू 41300 करोड़ रुपए है। यानी कंपनी को ओवरऑल 8 गुना गेन्स हासिल हुए हैं। इससे हमें यह सीखने को मिलता है कि अगर आप अपने निवेश में डायवर्सिफिकेशन करते हैं तो कुछ ऐसे स्टॉक्स होते हैं जो आपको मैसिव रिटर्न देते हैं। जैसे इंफो एज के मामले में देखें तो Zomato और PB Fintech जैसी कुछ कंपनीज इसके उदाहरण है। इंफो एज का मानना है कि अभी भी कुछ ऐसी कंपनियां होंगी जो पूरे सेक्टर को आउटपरफॉर्म कर सकती हैं।
खास बात यह है कि इंफो एज के फाउंडर संजीव बिखचंदानी कह रहे हैं कि वी आर इन द बिनेस ऑफ इन्वेस्टिंग मनी नॉट रेजिंग मनी। ऐसे में अभी आप देखें तो जो पूरा कैपिटल ये निवेश ये करते हैं यह बाहर से फंड रेजिंग करके नहीं करके नहीं आया। यह ज्यादातर इनके खुद के कैश फ़्लो से निकल कर आता है और इसी के चलते देखें तो यह स्टॉक ऐसा है जिसने मैसिव वेल्थ क्रिएट किया है। जोमैटो और PB फिनटेक इंफो एज के लिए गेमचेंजर साबित हुए हैं।